मानसून हेल्थ टिप्स: मानसून में अपनी सेहत का रखें खास ख्याल, हेल्दी रहने के लिए ऐसे खाएं अदरक, दूर होंगी परेशानियां

- मानसून में अपना खास ख्याल रखना है जरूरी
- अदरक खाकर अपने आपको बचाएं बीमारियों से
- इन परेशानियों से मिलेगी राहत
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मानसून में मौसम तो सुहाना हो जाता है, लेकिन साथ में बीमारियां भी बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में अपना खास ख्याल रखना बहुत ही जरूरी है। अदरक एक ऐसा घरेलू उपाय है जो कि इस मौसम में आपकी सेहत काफी अच्छी और मजबूत हो जाती है। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जिससे कई तरह की समस्याओं से आराम मिलता है। चलिए मानसून में अदरक खाने के फायदे के बारे में जानते हैं।
अदरक से किन परेशानियों से मिलता है आराम?
सर्दी-खांसी और गले में खराश
बारिश में भीगकर अक्सर लोगों को सर्दी खांसी और गले में खराश हो जाती है। जिससे छोटे तो छोटे बल्कि बड़े भी काफी परेशान हो जाते हैं। इससे बचने के लिए अदरक का सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप अदरक की चाय पी सकते हैं या अदरक के रस में शहद मिलाकर भी पी सकते हैं।
अच्छा डाइजेशन
अगर आपका डाइजेशन परेशान कर रहा है तो आप अदरक का सेवन कर सकते हैं। इससे आपका डाइजेशन तो अच्छा होगा ही साथ ही आपके शरीर के सारे टॉक्सिंस भी बाहर निकाल देगा।
इम्युनिटी
बारिश के मौसम में शरीर का इम्यून सिस्टम खराब हो जाता है। इसलिए अपने इम्यून सिस्टम को अच्छा और मजबूत करने के लिए काफी मददगार है। रोज सुबह गर्म पानी में अदरक, नींबू और थोड़ा सा शहद मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपके शरीर को काफी आराम मिलेगा और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा भी बढ़ती है।
कैसे करें अदरक का सेवन?
मानसून में अदरक का सही तरीके से सेवन करके आप कई तरह की बीमारियों से आराम पा सकते हैं। आप दिन में दो या तीन बार अदरक की चाय पी सकते हैं। अगर आपका गला खराब है तो आप दिन में दो बार शहद और अदरक का मिश्रण पी सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   6 Jun 2025 5:32 PM IST