Ganesh Chaturthi 2025: गणेश चतुर्थी पर अपनों का दिन बनाना चाहते हैं यादगार, तो भेजें कमाल के मैसेज, मिलेगा खूब आशीर्वाद

- धूमधाम से मनाई जाएगी गणेश चतुर्थी
- त्योहार आने में रह गए हैं कुछ ही दिन
- अपनों को सेंड करें प्यारे-प्यारे मैसेज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। घरों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। डेकोरेशन से लेकर भोग तक सब चीजें परफेक्ट होनी चाहिए। इसके लिए प्लानिंग जोरों पर है। इस त्योहार पर आप अपनों को सुंदर-सुंदर मैसेज भेजना ना भूलें क्योंकि ये किसी का दिन बना सकता है। आज हम आपके लिए कुछ शानदार मैसेज लेकर आए हैं जो आप अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को भेज कर खुशियों को दुगना कर सकते हैं। तो चलिए इन ऑप्शन्स पर एक नजर डालते हैं।
गणेश चतुर्थी की बधाई
सुख करता जय मोरया,
दुख हरता जय मोरया;
कृपा सिन्धु जय मोरया,
बुद्धि विधाता मोरया;
गणपति बप्पा मोरया,
मंगल मूर्ती मोरया !
हैप्पी गणेश चतुर्थी
आपको और आपके परिवार को
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं।
भगवान गणेश आप पर सुख
और समृद्धि की वर्षा करें।
गणपति बप्पा मोरया !
गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं
दिल से जो भी मांगोगे मिलेगा,
ये गणपति का दरबार है!
देवों के देव वक्रतुंडा महाकाया को,
अपने हर भक्त से प्यार है!
गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं
भगवान श्री गणेश की कृपा
बनी रहे आप पर हर दम।
हर कार्य में सफलता मिले
जीवन में ना आये कोई गम।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   21 Aug 2025 6:00 PM IST