इस रक्षा बंधन अपनी बहन को दें ये खास गिफ्ट्स, रिश्ते में आएगी मजबूती

इस रक्षा बंधन अपनी बहन को दें ये खास गिफ्ट्स, रिश्ते में आएगी मजबूती

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्यौहार 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार को भाई - बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। इस दिन हर बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। इसी के साथ वह अपने भाई की सुख-समृद्धि की कामना करती है। इन सभी के बाद आता बहन को कोई उपहार देने का मौका तो आप सभी भाई सोच रहे होंगे कि अपनी बहन को क्या खास दें। तो चिंता करने की बात नहीं हम आपके लिए कुछ बेहतरीन आईडियाज लेकर आएं हैं जिसकी मदद से आप अपनी बेहन के लिए अच्छा गिफ्ट चुन सकते हैं।

ब्यूटी प्रोडक्ट

ऐसी कौन सी लड़की होगी जिसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करना पसंद नहीं होगा। ऐसे में भाई अगर अपनी बहन के लिए कुछ स्पेशल लेना चाहते हैं तो उनके लिए मेकअप ऑर्गेनाइजर किट या फिर कोई ब्यूटी प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।

टेडी बेयर

रक्षाबंधन पर बहनों को गिफ्ट करने के लिए कोई भी सॉफ्ट टॉय बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आपकी बहन को टेडी बीयर्स का बहुत शौक है, तो आप अपने बजट के हिसाब से छोटा या बड़ा टेडी बेयर अपनी बहन को गिफ्ट कर उसके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल ला सकते हैं।

चॉकलेट बॉक्स

किसे चॉकलेट खाना पसंद नहीं होती है। खासकर लड़कियों को चॉकलेट खाना बहुत अच्छा लगता है। ऐसे में आप अपनी बहन को रक्षाबंधन पर बढ़िया सी चॉकलेट का डब्बा गिफ्ट कर सकते हैं। जिसमें कई सारे फ्लेवर्स की टॉफी या चॉकलेट्स मौजूद होती हैं।

बैंबू प्लांट

बहन को रक्षाबंधन पर कोई शो प्लांट देना ना सिर्फ पर्यावरण की प्रति उसे जागरुक करेगा, बल्कि ये उसके लिए बहुत अच्छा गिफ्ट भी होगा। ऐसे में आप फेंग शुई बैंबू प्लांट बहन को दे सकते हैं। यह अच्छी किस्मत और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

हैंडबैग

लड़कियों को तरह-तरह के बैग्स का बहुत शौक होता है। यह उनके लिए काफी यूजफुल भी होता है, क्योंकि इसमें वह अपने जरूरत के सामान को कैरी कर सकती हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को कोई अच्छा सा हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं। अगर वह स्कूल या कॉलेज जाती है तो आप उसे शोल्डर बैग दे सकते हैं या अगर वह जॉब करती है, तो आप उसे सुंदर सा हैंडबैग गिफ्ट कर सकते हैं।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   20 Aug 2023 12:34 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story