हरतालिका तीज 2025: हरतालिका तीज पर अच्छे से करें अपना श्रृंगार, तैयार होते समय इन चीजों को जरूर करें शामिल, दिखेंगी बहुत ही सुंदर

- हरतालिका तीज का सभी विवाहित महिलाएं इंतजार करती हैं
- इस दिन सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं
- विवाहित महिलाएं अच्छे से 16 श्रृंगार करती हैं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरतालिका तीज का त्योहार हर साल मनाया जाता है। इस त्योहार के दिन सभी विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती है। सभी महिलाएं भगवान शिव और माता गौरी की पूजा करती हैं। उनसे अपनी पति के अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे काम-काज की मनोकामना करती हैं। साथ ही इस दिन सभी महिलाएं खास तरह से तैयार होती हैं और 16 श्रृंगार करती हैं। अगर आप भी इस साल हरियाली तीज मनाने वाली हैं, तो मेकअप करते वक्त कई बातों का जरूर ध्यान रखना होगा। हम आपके लिए कुछ ऐसे आइडियाज लाए हैं, जिसकी मदद से आप अच्छे से अपना मेकअप करेंगी और आपका श्रृंगार भी अधूरा नहीं रहेगा।
श्रृंगार में इन चीजों को जरूर करें शामिल
बिंदी और सिंदूर
हरियाली तीज में सुहागिन महिलाओं का सबसे अहम श्रृंगार सिंदूर और बिंदी को माना जाता है। पूजा-पाठ या व्रत के समय सुहागिन महिलाएं के माथे पर सिंदूर और बिंदी तो होती ही है। इन दोनों को ही सुहाग की निशानी माना जाता है। इसलिए ही श्रृंगार में इनको शामिल करना बहुत ही जरूरी है।
ज्वैलरी
ज्वैलरी में आप कुछ अच्छा जोड़ें या ना जोड़ें लेकिन अपने श्रृंगार में मंगलसूत्र, पायल, बिछिया और कांच की चूड़ियां जरूर शामिल करनी चाहिए। इनके अलावा आप कमरबंद, मांगटीका, गले का हार, नथ, बाजूबंद, इयरिंग्स जैसी चीजें भी पहन सकती हैं।
मेहंदी और आलता
श्रृंगार में आप मेहंदी और आलता भी जरूर शामिल करें। अगर आपने आलता और मेहंदी नहीं लगाई तो आपका श्रृंगार अधूरा माना जाएगा। इसलिए ही मेहंदी लगाना बहुत ही जरूरी है।
गजरा
बालों पर गजरा लगाना भी बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है। साथ ही इसको लगाने से आपके बाल भी सुंदर लगेंगे।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   22 Aug 2025 4:53 PM IST