अगर साड़ी में चाहिए परफेक्ट लुक तो, टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साड़ी लुक से ले आईडियाज

अगर साड़ी में चाहिए परफेक्ट लुक तो, टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साड़ी लुक से ले आईडियाज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पवित्र रिश्ता फेम एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने एक्टिगं की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। लेकिन अपनी एक्टिंग के साथ-साथ एक्ट्रेस अपने लुक्स से भी लोगों का दिल जीतती रहती हैं। कभी वेस्टर्न आउटफिट्स तो कभी इंडियन अटायर में वह अपनी खूबसूरती से कहर ढाती रहता हैं। वहीं एक्ट्रेस के साड़ी लुक हमेशा परफेक्ट होते हैं वे साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लगती हैं। इस समय साड़ी काफी ट्रेंड में है हम इसे हर फंक्शन में आसानी से केरी कर सकते हैं। अगर आप भी साड़ी में परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं तो अंकिता के साड़ी लुक से आईडियाज ले सकती हैं।

साड़ी में परफेक्ट बॉल्ड लुक

साड़ी में बोल्ड अंदाज दिखाने के लिए एक्ट्रेस ने सिंपल सी साड़ी से साथ स्लीवलेस ब्लाउज पहना है। लुक को कंल्पीट करने के लिए एक्ट्रेस ने कमर में गोल्डन बेल्ट बांधी थी। जिसमें वो बेहद क्लासी लग रहीं थीं।

ब्लू सिल्क साड़ी में एक्ट्रेस

हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी इन फोटोज को शेयर किया है। इस सिल्क की साड़ी में एक्ट्रेस का अंदाज काफी खूबसूरत लग रहा था। एक्ट्रेस ने लुक को कंप्लीट करने के लिए बालों को खुला रखा था।

फ्लोरल प्रिंट की साड़ी में एक्ट्रेस

फ्लोरल प्रिंट की साड़ी इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इस कलरफुल फ्लोरल प्रिंट की साड़ी में अंकिता बेहद क्लासी लग रही हैं। इसके साथ उन्होंने फुल स्लीव का ब्लैक ब्लाउज कैरी किया है।

साड़ी में एक्ट्रेस का रॉयल लुक

इस चटक लाल रंग की साड़ी में एक्ट्रेस का अंदाज काफी रॉयल था। इसके साथ उन्होंने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। आप इस तरह के लुक को शादी पार्टी में केरी कर सकती हैं। अगर आप नई दुल्हन है तो आपके लिए ये लुक बेस्ट है।

गोल्डन साड़ी में एक्ट्रेस

गोल्डन रंग की इस साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रहीं हैं। इस लुक में कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने काफी हैवी ज्वेलरी कैरी की थी। बालों में बना जूड़ा उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

ब्लैक साड़ी में एक्ट्रेस

ब्लैक रंग की सिल्क की साड़ी में अंकिता बेहद ही खूबसूरत दिख रहीं हैं। मेसी बन में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिख रहीं हैं। आप भी इस लुक को आसानी से केरी कर सकती हैं।


Created On :   24 May 2023 12:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story