विंटर टिप्स: सर्दी के मौसम में गले की खराश से पाना है राहत तो, जरूर अपनाएं ये तरीकें

सर्दी के मौसम में गले की खराश से पाना है राहत तो, जरूर अपनाएं ये तरीकें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सर्दियों के मौसम में गले में खराश होना, खारापन, दर्द होने की समस्या आम हो जाती है। ऐसे में बात करने में तथा खाना निगलने में काफी दिक्कत महसूस होती है। यह समस्या कई बार एक दो दिन से लेकर हफ्तों तक भी बनी रहती है। लेकिन इन समस्याओं के लिए कुछ घरेलु उपाय काफी फायदेमंद हैं। कुछ चीजें गले में तुरंत राहत देने का काम करती हैं।

1 शहद- शहद को गले की खराश ठीक करने में काफी फायदेमंद माना गया है। एक स्टडी के अनुसार रात के समय होने वाली खांसी के लिए शहद को दवाईयों से भी ज्यादा असरदार बताया गया। गले में हो रही समस्या को दूर करने के लिए आप चाय के साथ शहद, या सिर्फ शहद भी ले सकते हैं। यह गले में तुरंत राहत देता है।

2 नमक के पानी के गरारे- एक ग्लास गरम पानी में एक चम्मच नमक मिलाकर आप पानी को खारा करलें, इसके बाद उस पानी से गरारे करें। खारे पानी के गरारे गले के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। यह बैक्टीरिया को मारने में कारगर होते हैं। हर तीन घंटे में गरारे करने से गले की समस्या से पूरी तरह आराम मिलता है।

3 मेथी की चाय - मेथी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, आप मेथी को कई तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आप मेथी के बीज खा सकते हैं, इसके तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर मेथी की चाय बनाकर पी जा सकती है। गले की खराश के नेचुरल इलाज के लिए मेथी की चाय को काफी फायदेमंद बताया गया है। मेथी में रोग को ठीक करने की क्षमता होती है साथ ही यह गले में जलन या सूजन पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है। मेथी एक प्रभावी एंटीफंगल के रुप में भी काम करती है। हालांकि गर्भवती महिलाओं को मेथी के सेवन से बचने का सुझाव दिया जाता है।

4 लहसुन- लहसुन में पाए जाने वाले एलिसिन में इंफेक्शन से लड़ने की क्षमता होती है। इसमें नेचुरल एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। लहसुन के सेवन से गले से संबंधित समस्याएं दूर होती है। सर्दी के मौसम में वायरस से लड़ने में लहसुन काफी कारगार होता है। सर्दी के मौसम में आप अपनी डेली डाइट में लहसुन को जरुर शामिल करें। इससे शरीर में गर्मी भी बनी रहेगी। पुराने नुस्खे के अनुसार आप चाहें तो गले की खराश के लिए लहसुन की कली भी चूस सकते हैं। लहसुन शरीर में गर्मी बनाए रखती है और गले से संबंधित समस्या से राहत देती है।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

Created On :   27 Nov 2023 12:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story