सावन के महीने में दिखना है सबसे अलग, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी गजरा हेयर स्टाइल्स

सावन के महीने में दिखना है सबसे अलग, तो ट्राई करें ये ट्रेंडी गजरा हेयर स्टाइल्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना शुरु हो चुका है। हिंदू धर्म में भगवान शिव को समर्पित सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। शिव भक्त सावन में भगवान की सच्चे मन से पूजा- पाठ करते है, खासतौर से महिलाएं। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए महिलाएं सोलह श्रृंगार कर मंदिर जाती हैं और भगवान की पूजा करती हैं। इसलिए भारतीय परंपरा में गजरे को महिलाओं के सोलह श्रृंगार में शामिल किया गया है और महिलाओं को भी बालों में गजरा लगाना पसंद करती है। अगर आप को भी बालों में गजरा लगाना पसंद है, तो आज हम आपको कुछ ट्रेंडी और स्टाइलिश गजरा स्टाइल बताने जा रहे हैं जिससे आप आपने बालों को स्टाइल कर सकती हैं।

1. क्लासिक राउंड बन गजरा हेयर स्टाइल-

बालों को गजरे से सजाने के बात आती है, तो सबसे पहला हेयर स्टाइल जो सभी के मन में आती है, वो है क्लासिक राउंड बन गजरा हेयर स्टाइल। ये आपको बहुत ही प्यारा लुक देता है आप इसे साड़ी शूट किसी के साथ भी बना सकती हैं।


2. साइड लो बन गजरा हेयर स्टाइल-

गाने गल मीठी मीठी बोल में सोनम कपूर सफेद साड़ी में बेहद खूबसूरत दिख रही थी, जिसमें उन्हों ने गजरा से सजी साइड लो बन हेयर स्टाइल को बनाया था। ये तभी से काफी ट्रेंड में है ये काफा यूनिक भी लगता है। अगर आप सावन में साड़ी पहन रहीं है तो आप साइड लो बन गजरा हेयर स्टाइल बना सकती है।


3. हाफ मून- वाई गजरा हेयर स्टाइल -

हाफ मून वाई गजरा हेयर स्टाइल सबसे प्यारे गजरा हेयर स्टाइल में से एक है। जहां आप को बस अपने बालों को एक बन में बाधना है और केवल आधे गजरे को जूडे के नीचे लगाना है।




4. चोटी गजरा हेयर स्टाइल-

आप चोटी में गजरा लगाकर इसे और भी खूबसूरत बना सकती है। सोनम कपूर ने अपनी मेहंदी सेरेमनी में पूरी चोटी में गजरा लगाया था, जो सोनम को बेहद अलग लुक दे रहा था।




5. खुले बालों पर गजरा-

आप खुले बालों को सिंपल हेयर स्टाइल कर के गजरे से सजाकर परफेक्ट लुक पा सकती है। फ्रंट साइड से हेयरबैंड ब्रेड या फिर नॉर्मल कर्व कर बालों में पीछे गजरा लगाया जा सकता




डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।


Created On :   19 July 2023 12:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story