हरतालिका तीज स्पेशल: इस हरतालिका तीज दिखना है सबसे हटके तो, इस तरह के आउटफिट करें कैरी

इस हरतालिका तीज दिखना है सबसे हटके तो, इस तरह के आउटफिट करें कैरी

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कृष्ण जन्मआष्टमी के बाद अब हरतालिका तीज का त्योहार जल्द ही आने वाला है। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का काफी महत्व है। ये त्योहार हर सुहागिन महिला के लिए बेहद ही खास होता है। वे कई दिनों पहले से इसकी तैयारी शुरू कर देती है। हर साल भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाई जाती है। इस साल हरतालिका तीज 18 सितंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पर सुहागिन महिला अपने पति के लिए निर्जला व्रत रखी है और उसकी लंबी उम्र की कामना करती है। इस दिन महीलाएं सोलह सिंगार करके तैयार होती है। ऐसे में आपने भी तैयारियां शुरु कर दी होगी। इस दिन हर महिला सुंदर दिखना चाहती है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ बेहतरीन ट्रेंडी आउटफिट लेकर आएं है जिससे आईडिया लेकर आप इस दिन सबसे अलग और यूनिक लग सकती हैं।

    साड़ी

    सुहानिनों के इस त्योहार के लिए साड़ी एक बेहतरीन ऑप्शन है। ऐसे में आप इस दिन साड़ी पहन सकती हैं।

    लहंगा

    अगर शादी के बाद आपकी पहली तीज है तो आप इस दिन लहंगा कैरी सर सकती हैं। अगर आप शादी का लहंगा नहीं पहनना चाहतीं तो बाजार से हल्का सा लहंगा खरीद सकती हैं।

    प्लाजो सूट

    प्लाजो-सूट आजकल काफी चलन में है। इसे पहनकर आप अपना जलवा दिखा सकती हैं। ये काफी आरामदायक रहता है और आप आराम से इसे कैरी कर सकती हैं।

    अनारकली

    पूजा-पाठ के समय के लिए अनारकली सूट काफी सही विकल्प होता है। आप चाहें तो हरतालिका पूजा के वक्त अपने पसंदीदा रंग का अनारकली सूट पहन सकती हैं।

    इंडो वेस्टर्न शरारा

    अगर आप पारंपरिक तरीके से एथनिक पहनना नहीं चाह रहीं तो ऐसा शरारा आपके लिए सही च्वाइस है। ये देखने में काफी यूनिक लगता है।

    गरारा सूट

    अगर आप साड़ी के अलावा कुछ अलग पहनने का सोच रही हैं तो इस तरह का गरारा सूट पहन सकती है। ये सुंदर दिखने के साथ ही काफी आरामदायक भी होता है।

    डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।

    Created On :   9 Sep 2023 1:19 PM GMT

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story