रक्षाबंधन पर दिखना है ट्रडिशनल और सुंदर तो, इन एक्ट्रेसेस के लुक से ले इंस्पिरेशन

रक्षाबंधन पर दिखना है ट्रडिशनल और सुंदर तो, इन एक्ट्रेसेस के लुक से ले इंस्पिरेशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का त्यौहार हिंदू धर्म के सबसे बड़े त्यौहारों में से एक है। रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस साल ये त्यौहार 30 अगस्त 2023 को मनाया जाएगा। ये दिन हर भाई बहन के लिए बेहद ही खास होता है। ऐसे में लड़कियों ने राखी के लिए अपने आउटफिट खोजने भी शूरु कर दिए होंगे। लगातार बदलते फैशन की वजह से कई लड़कियों को ये समझ नहीं आता कि वो किस तरह का सूट तैयार कराएं जो ट्रडिशनल लगने के साथ ही स्टाइलिश भी लगे। इसलिए आज हम आपको लिए कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के परफेक्ट सूट लुक दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप अपने लिए सूट बनवा सकती हैं। ये सूट किसी भी फंक्शन या त्यौहार जैसे रक्षाबंधन पर पहनने के लिए बेस्ट हैं।

पाकिस्तानी सूट

इन दिनों पाकिस्तानी सूट काफी चलन में हैं। आप चाहें तो हिना खान के जैसा पाकिस्तानी सूट पहन सकती हैं। ये देखने में भी काफी प्यारा लगता है।

अनारकली सूट

अगर आपको अनारकली सूट पहनना पसंद है तो आप नोरा फतेही के जैसा अनारकली सूट कैरी कर सकती हैं। इसके साथ दुपट्टा आपके लुक को पूरा करेगा। आप चाहें तो इस लुक के साथ अपने बालों को खुला रख सकती हैं।

शरारा सूट

अगर आप आरामदायक कपड़ों पहनना पसंद करती हैं तो अदिति राव हैदरी के जैसा शरारा सूट बनवा सकती हैं। ऐसा सूट आसानी से आपको मिल जाएगा।

दुपट्टे वाला शरारा

शहनाज गिल के जैसा शरारा सूट देखने में काफी प्यारा लगता है। फुल स्लीव वाला शरारा दुपट्टे के साथ काफी खूबसूरत दिखेगा।

अंगरखा

अगर आप अंगरखा सूट पहनना पसंद करती हैं तो करिश्मा कपूर के जैसा अंगरखा सूट काफी खूबसूरत दिख रहा है। ये राखी पर आपको परफेक्ट दिखने में मदद करेगा।

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।


Created On :   22 Aug 2023 12:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story