जानिए कौन है 'आदिपुरुष' में 'शूर्पणखा' बनी तेजस्विनी पंडित, फैशन में देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर

जानिए कौन है आदिपुरुष में शूर्पणखा बनी तेजस्विनी पंडित, फैशन में देती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर

    डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ सुपरस्टार प्रभास और कृति सेनन की बहुचर्चित फिल्म आदिपुरुष लंबे समय से चर्चा का विषय बनी हुई है। फिल्म को 16 जून शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। फिल्म रिलीज के बाद से ही विवादों का सामना कर रही है। फिल्म को डायलॉग्स, और किरदारों के लुक को लेकर लगातार सवाल खड़े किए जा रहे हैं। लेकिन फिल्म भी फिल्म की बंपर कमाई जारी है। फिल्म प्रभास और कृति के अलावा भी कई नए स्टार फिल्म में देखने को मिले हैं जिन्हें कम ही लोग जानते होंगे। आज हम आपको फिल्म 'आदिपुरुष' में 'शूर्पणखा' को रोल प्ले कर रहीं तेजस्विनी पंडित के बारे में बताने जा रहे हैं। तेजस्विनी एक मराठी एक्ट्रेस हैं। आदिपुरूष में उनके किरदार की काफी तारीफ की जा रही है। अपनी एक्टिंग के साथ-साथ तेजस्विनी अपने फैशन की वजह से काफी सुर्खियां बटोरती हैं। वे हर लुक में बेहद ही खूबसूरत लगती हैं तो चलिए देखते है तेजस्विनी के कुछ बेहतरीन लुक्स जिनसे आप भी टिप्स ले सकती हैं।

    ट्रडिशनल साड़ी लुक

    बालों में जूड़ा बनाने के बाद गजरा लगाकर एक्ट्रेस ने अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा दिए थे। इस लुक के साथ उन्होंने बनारसी साड़ी पहनी थी। एक्ट्रेस का ये लुक बेहद प्यारा है। इसे आप किसी भी शादी फंक्शन में केरी कर सकते हैं। ये आपको सिंपल के साथ खूबसूरत लुक देगा।

    इंडो वेस्टर्न लुक

    तेजस्विनी का ये इंडो वेस्टर्न लुक काफी खूबसूरत है। ब्लू कलर के इस स्कर्ट और टॉप में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए एक श्रग कैरी किया है।

    साड़ी में एक्ट्रेस

    कर्ली हेयर और ऑरेंज रंग की साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उनके इस लुक को लोगों ने बेहद पसंद किया था। तेजस्विनी ने अपने इस लुक में काफी लाइट मेकअप किया था। ऐसा साड़ी को आप किसी भी इवेंट या फंक्शन में केरी कर सकते हैं।

    तेजस्विनी का हॉट अंदाज

    डार्क ग्रीन रंग के स्लिट गाउन में तेजस्विनी ने अपना हॉट अंदाज दिखाया था। इस लुक में वो स्टनिंग लग रहीं थीं। आंखों में स्मोकी मेकअप उनके लुक में चार चांद लगा रहा था।

    फॉर्मल लुक

    तेजस्विनी के इस फॉर्मल लुक से लड़कियां टिप्स ले सकती हैं। इस लुक से साथ एक्ट्रेस के जैसी पोनीटेल काफी ज्यादा खूबसूरत लगेगी। इसके साथ हाई हील्स पहनना ना भूलें।

    मराठी लुक

    जैसा कि हम सब जानते कि एक्ट्रेस तेजस्विनी मराठी एक्ट्रेस हैं। इसलिए उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके मराठी लुक्स आपको देखने को मिल जाएंगे।

    Created On :   21 Jun 2023 11:12 AM GMT

    Tags

    और पढ़ेंकम पढ़ें
    Next Story