अपने पति को ये 5 गिफ्ट्स देकर जीतें उनका दिल  

5 special Karwachauth gifts for husbands
अपने पति को ये 5 गिफ्ट्स देकर जीतें उनका दिल  
करवाचौथ अपने पति को ये 5 गिफ्ट्स देकर जीतें उनका दिल  

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  करवाचौथ एक शानदार मौका है पति-पत्नी के रिश्ते को मजबूत बनाने का। इस दिन पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं साथ ही वो अपने पति को खुश करने के लिए उन्हें रोचक गिफ्ट भी देती हैं। करवाचौथ के दिन पत्नी अपने पति को स्पेशल महसूस कराने में कोइ कसर नहीं छोड़ती। कई बार महिलाएं कंफ्यूज रहती हैं कि वो अपने पति को क्या गिफ्ट दें, अगर आप भी ऐसी ही किसी कंफ्यूजन में हैं तो हम आपके लिए कुछ शानदार ऑप्शन लाए हैं। 

1 पर्सनलाइज्ड नेम प्लेट- करवाचौथ के मौके पर पति को खुश करने का ये सबसे रोचक तरीका है। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है और अब तक आपने अपने घर पर नेमप्लेट नहीं लगवाई है तो आप करवाचौथ के मौके पर अपने पति को पर्सनलाइज्ड नेम प्लेट गिफ्ट कर सकती हैं वो अवश्य ही इसे देख प्रसन्न हो जाएंगे।

2  मेन्स ग्रूमिंग सेट- आप अपने पति को करवाचौथ के मौके पर उनकी फेवरेट कंपनी का मेन्स ग्रूमिंग सेट गिफ्ट कर सकती हैं।आपके हज्बेंड को यह जरुर पसंद आएगा। इसमें डियोड्रेंट, आफ्टर शेव लोशन, शेविंग फोम, फेस वॉश जैसी कई चीजों का कम्प्लीट सेट होता है। 

3 परफ्यूम- करवाचौथ पर आप अपने पति को शानदार परफ्यूम सेट भी गिफ्ट कर सकती है। यह उन्हें जरुर पसंद आएगा। 

4 पर्सनलाइज्ड कीचेन- करवाचौथ के मौके पर पर्सनलाइज्ड कीचेन का गिफ्ट काफी आकर्शक होगा। गाड़ी की चाबी के लिए आप अपने पति को आप दोनों की तस्वीर का बना हुआ पर्सनलाइज्ड कीचेन गिफ्ट कर सकती हैं। जब भी वह उस कीचेन को देखेंगे तो उन्हें आपकी याद आएगी। यह आप दोनों के प्रेम को और गहरा बनाएगा। 

5 बेल्ट और वॉलिट का कॉम्बो-  आप अपने पति को करवाचौथ के दिन लेदर बेल्ट और वॉलिट का कॉम्बो गिफ्ट कर सकती हैं। यह हमेशा उनके आस-पास रहने वाली चीज है। इससे उन्हें हमेशा आपकी याद आती रहेगी।  

Created On :   20 Oct 2021 7:29 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story