क्या आप भी हैं सिल्क साड़ी पहनने की शौकीन तो, बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा से ले इंस्पिरेशन, करवाचौथ पर दिखें सबसे खास

Are you also fond of wearing silk sarees, take inspiration from Bollywoods evergreen actress Rekha
क्या आप भी हैं सिल्क साड़ी पहनने की शौकीन तो, बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा से ले इंस्पिरेशन, करवाचौथ पर दिखें सबसे खास
सदाबहार रेखा क्या आप भी हैं सिल्क साड़ी पहनने की शौकीन तो, बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा से ले इंस्पिरेशन, करवाचौथ पर दिखें सबसे खास

डिजिटल डेस्क नई दिल्ली।  करवा चौथ व्रत आने वाला है। अगर आप भी साड़ी पहनने की शौकीन हैं और अपने लिए स्टाइलिश और अलग साड़ी डिजाइंस ढूंढ रहीं हैं। तो आज हम आपकी इस मुश्किल को आसान कर देते हैं।  जब भी हम किसी त्योहार या व्रत की बात करते हैं तो उसमें साड़ी जरूर शामिल की जाती है। क्योंकि साड़ी एक ऐसा परिधान है, जिसे हर उम्र की महिलाएं आसानी से पहन सकती हैं। क्योंकि साड़ी में महिलाएं बहुत सुंदर लगती हैं। लेकिन अगर आप अपने लुक को ट्रेडिशनल और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो आप एक्ट्रेस रेखा से साड़ी और स्टाइलिंग टिप्स ले सकती हैं। आप रेखा की तरह सिल्क साड़ी को अपने आउटफिट्स में शामिल कर सकती हैं। तो आईये देखते हैं रेखा के कुछ बेहतरीन ऑटफिट जो आप की कर सकते है मदद-   

ग्रीन एंड येलो सिल्क साड़ी
इस फोटो में रेखा ने ग्रीन एंड येलो कलर की साड़ी पहन रखी है। इस लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।  साथ में उन्होंने अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए गले में सेट भी पहना हुआ है। आप भी इस ऑउटफिट के ट्राई कर सकती है। 

14 Rekha ji ideas | rekha saree, saree designs, elegant saree

 

रेशम की कांजीवरम साड़ी 
अगर आप सिल्क साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं, तो रेशम की कांजीवरम साड़ी सिलेक्ट कर सकती हैं। रेखा की यह साड़ी न सिर्फ स्टाइलिश है बल्कि कलरफुल भी है। इसमें कई तरह के कलर का इस्तेमाल किया गया है। यह साड़ी एकदम अगल और बेहद खूबसूरत सिंपल है। 

रेखा का सिल्क साड़ी कलेक्शन है गॉर्जियस | Rekha Have Gorgeous Silk Saree  Collection

 

रानी एंड गोल्डन सिल्क साड़ी 
रेखा इस साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस लुक को और बेहतर बनाने के लिए रेखा ने अपने बाल खोल रखे हैं। अपने लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए ब्लैक एंड रानी सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। 

रेखा और उनके सदाबहार साड़ी लुक्स

 

पर्पल एंड गोल्डन सिल्क साड़ी 
रेखा ने पर्पल और गोल्डन कलर की साड़ी पहन रखी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। साथ में उन्होंने डिजाइनर कड़े और हैंडबैग भी वियर किया है। आप भी इस लुक को क्रिएट कर सकती हैं।

Rekha ji dupatta over banarasi Saree from JDS - JDS Varanasi

 

व्हाइट एंड गोल्डन सिल्क साड़ी     
अगर आपका रंग थोड़ा साफ है, तो  क्रीमी, व्हाइट या फिर गोल्डन कलर आपके ऊपर अच्छा लगेगा। आप इस कलर की कई तरह की ट्रेडिशनल ड्रेसेस के साथ साड़ी भी पहन सकती हैं। रेखा ने साड़ी के साथ शॉल भी पहन रखी है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत और स्टाइलिश लग रही हैं। 

कांजीवरम क्वीन है Rekha, देखिए उनकी साड़ियों का बेस्ट कलैक्शन - rekha 10  best kanjeevaram saree-mobile


 

Created On :   7 Oct 2022 7:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story