चेहरे के अनचाहे तिलों से पाएं छुटकारा, इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

चेहरे के अनचाहे तिलों से पाएं छुटकारा, इन घरेलू नुस्खों का करें इस्तेमाल

डिजिटल डेस्क। चेहरे के ऊपर अगर चिन पर तिल हो तो एक अलग ही लुक आता है। चेहरे की खूबसूरती और भी बड़ जाती है। लेकिन तब क्या... जब चेहरे पर जगह-जगह तिल आ जाएं तो वे जरा भी अच्छे नहीं लगते, मानो जैसे खूबसूरती में दाग। कई लोग इन्हें हटाने के लिए सर्जरी का सहारा लेते हैं। जिसमें दर्द के साथ साइड इफेक्ट का भी डर होता है। तो हम यहां आपको बता रहे कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे जिनको इस्तेमाल कर आप घर पर ही इन अनचाहे तिलों से छुटकारा पा सकते हैं।

प्याज का रस- प्याज के रस में एप्पस विनेगर साइड को मिलाएं। और रात में लगाकर सो जाएं। सुबह उठकर पानी से चेहरे को धो लें। कुछ महीनों तक ऐसा नियम से करें। धीरे-धीरे तिल गायब होने लगेंगे।

अलसी का तेल- अलसी के तेल में शहद मिलाकर तिल पर लगाएं और 1 घंटे में धो लें। दिन में 2 बार ऐसा जरुर करें। 

मूली- मूली को घिसकर तिल वाली जगह पर लगाएं। इसे दिन में 2 से 3 बार लगाएं। इसे लगाने से कुछ समय में ही तिल गायब होने लगेंगे।

विटामिन सी- रात को सोने से पहले विटामिन सी की एक गोली को पीसकर तिल पर लगा लें, और ऊपर से बैंडेज लगा लें। 

फूलगोभी- फूलगोभी का रस लगाने से भी तिल खतम होते हैं। 

अरंडी का तेल- अरंडी के तेल में बेकिंग सोडा मिलाएं। और इसे भी रात को सोने से पहले लगाएं और बैंडेज से ढ़क कर रात भर के लिए छोड़ दें।  

शहद और सन बीज- तिल को हटाने के लिए हल्का सा शहद और सूरजमुखी के तेल को मिक्स करें और तिल वाली जगह पर लगाएं। अब 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। इसे लगाने से तिल गायब होते हैं। साथ ही स्किन भी शाइन करने लगती है।

सेब का सिरका- सेब के सिरके को कॉटन से तिल पर लगाएं, और फिर इस पर भी बैंडेज लगा लें। 5 से 6 घंटे तक लगा पहने दें। फिर पानी से चेहरा धो लें। 

टी-ट्री ऑयल- टी-ट्री एसेंशियल ऑयल को कॉटन से तिल पर लगाएं। और ऊपर से टेप लगा लें। और कुछ घंटो बाद टेप निकाल कर पानी से चेहरा धो लें। इसे दिन में 2 बार लगाएं। इससे जल्दी ही आपको फायदा मिलेगा। 

Created On :   29 Nov 2018 7:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story