रोजाना सेब खाने के ऐसे 11 फायदे जिन्हें नहीं जानते होंगे आप

रोजाना सेब खाने के ऐसे 11 फायदे जिन्हें नहीं जानते होंगे आप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आपने एक कहावत जरूर सुनी होगी ‘An apple a day, Keeps the Doctor away’ यानि हर रोज एक सेब खाने से आप तमाम बीमारियां से दूर रह सकते हैं। ढेरों प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर सेब का सेवन तंदरुस्त और साथ ही आपकी पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है। सेब के सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आगे हम आपको बताने जा रहे हैं सेब खाना शरीर के लिए किस तरह लाभकारी है।

मोटापा घटाएं

मोटे व्यक्ति को कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं जैसे हृदय रोग, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर आदि होती हैं। ऐसे में सेब में पाया जाने वाला फाइबर मोटापे को कम करता है, जिससे आप खतरनाक बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके साथ ही इसमें पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व शरीर को अंदरुनी मजबूती देते हैं।

कब्ज से छुटकारा

अगर आप कब्ज या गैस की समस्या से जूझ रहे हैं तो सेब खाना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सेब में पाया जाने वाला फाइबर कब्ज की समस्या को धीरे-धीरे कम करता है। सेब का मुरब्बा भी कब्ज रोगियों के लिए लाभकारी है। कब्ज होने पर शरीर में कई रोग होने का खतरा बना रहता है। जो कि बिल्कुल भी हेल्दी नहीं है।

दांतों को दे सुरक्षा

सेब में फाइबर होता है जिससे आपके दांत स्वस्थ रहते हैं। और चूंकि सेब का सेवन बैक्टीरिया और वायरस को दूर भगाता है। साथ ही सेब से आपके मुंह में स्लाइवा की मात्रा बढ़ जाती है। सेब का सेवन करने से आपके दांतों से पायरिया हटाने में भी मदद करते हैं।

हड्डियां होती हैं मजबूत

सेब में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। इस कारण रोजाना सेब का सेवन करने या इसका जूस पीने से हड्डियां मजबूत होती हैं। जिस व्यक्ति की हड्डियां मजबूत होती हैं उसे थकान कम महसूस होती है। और इससे आपकी दिनचर्या भी बेहतर होती है।

दमा या अस्थमा के लिए रामबाण है सेब

सेब या सेब के जूस के सेवन से दमा रोगियों को बहुत लाभ मिलता है। बहुत सी रिसर्च में भी दावा किया गया है कि  सेब दमे के अटैक को रोकने में कारगर है। इसमें पाया जाने वाला फ्लेवोनोइड्स फेफड़ों को ताकतवर बनाता है। शोध से भी यह भी साबित हुआ है कि जो लोग हर रोज सेब का जूस पीते हैं उन्हें फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां बहुत कम होती हैं।

डायजेशन सुधारे 

सेब में पाया जाने वाला अल्कालिनिटी लीवर को शरीर के शोधन में मदद करता है। साथ ही सेब शरीर में मौजूद पीएच लेवल को भी नियंत्रित करता है। जिससे व्यक्ति का पाचन तंत्र मजबूत होता है, पाचन तंत्र मजबूत होने से उसमें रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है ।

कोलेस्ट्रॉल को कम करता है

बदलती जीवनशैली में कोलेस्ट्रॉल की समस्या बेहद आम होती जा रही है। इस कारण कम उम्र के बच्चे भी हार्ट से संबंधित बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। सेब खाने या सेब का जूस पीने से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को रोका जा सकता है। चिकित्सक हृदय रोगियों के लिए उबला हुआ सेब ज्यादा फायदेमंद बताते हैं।

खूबसूरती बढ़ाए

सेब प्राकृतिक तरीके से आपकी खूबसूरती भी बढ़ाता है। सेब का सेवन करने से आपके चेहरे पर होने वाले काले और सफेद धब्बे कम हो जाते हैं। जिससे आपके चेहरे पर ग्लो आता है। साथ ही इसका प्रतिदिन सेवन करने से आपके शरीर में मौजूद अनावश्यक चर्बी धीरे-धीरे कम हो जाती है, जिससे आप और भी आकर्षक लगने लगते हैं।

मधुमेह को नियंत्रित करें

सेब का सेवन शरीर में टाइप-2 डायबिटीज के खतरे को कम करता है। इसमें मौजूद तत्व शरीर में ग्लूकोज की कमी को पूरा करते हैं। शरीर में भरपूर मात्रा में ग्लूकोज रहने पर आपको इन्सुलिन लेने की जरूरत नहीं पड़ती।

अल्जाइमर से मुक्ति

"अल्जाइमर" मस्तिष्क से जुड़ी एक खतरनाक बीमारी है। एक शोध में पाया गया है कि प्रतिदिन सेब का जूस पीने से अल्जाइमर की समस्या से जीवनभर बचा जा सकता है। सेब के सेवन से मस्तिष्क की महीन कोशिकाओं की रक्षा होती है, जिससे अल्जाइमर होने का खतरा न के बराबर होता है।

पथरी या स्टोन से छुटकारा

गुर्दे में होने वाली पथरी से बचाव के लिए सेब का सेवन लाभदायक रहता है। यदि आपको पथरी हो भी गई है और आप प्रतिदिन सेब खाते हैं तो आपको पथरी के कारण होने वाले दर्द में भी आराम मिलेगा और इससे आपकी परेशानी भी नेचरूली तरीके से सॉल्व हो जाएगी।

Created On :   8 Jan 2018 8:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story