Year Ender2018: Google पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बीमारियां

Health research : The most searched diseases this year on Google
Year Ender2018: Google पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बीमारियां
Year Ender2018: Google पर इस साल सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली बीमारियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अधिकांश लोग किसी भी चीज को सर्च करने के लिए गूगल का सहारा लेते हैं, क्योंकि Google से आप वह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, जो कई बार आपको मालूम नहीं होती। वहीं, कई बीमारियों के समाधान के लिए भी लोग अपनी शंका दूर करने के लिए गूगल की ही मदद लेते हैं। गूगल पर बीमारियों के लक्षण और समाधान दोनों को खोजा जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि 2018 में Google पर कौन सी बीमारियों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

कैंसर
कैंसर को 2018 में सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इस साल कई बड़े टीवी स्टार्स को भी कैंसर हुआ, जैसे इरफान खान, सोनाली बेंद्रे, आयुष्मान खुराना की पत्नी ताहिरा और नफीसा अली। इन स्टार्स को कैंसर ने अपनी चपेट में ले लिया है। वहीं देश में कैंसर से पीड़ित और भी बहुत से लोग है। इस कारण बड़ी संख्या में लोगों ने गूगल पर कैंसर को सर्च करना शुरू किया है।

ब्लड प्रेशर
भारत में हर 3 में से 1 व्यक्ति हाइपरटेंशन से पीड़ित है और यही कारण है कि ब्लड प्रेशर को भारत में सबसे ज्यादा सर्च किया जाता है।

इन्सॉम्निया
नींद की कमी जिसे इन्सॉम्निया कहते हैं, जो 2018 के टॉप सर्च हेल्थ कीवर्ड में शामिल है। ताजा आंकड़ों की मानें तो 93 प्रतिशत भारतीय नींद की कमी से जूझ रहे हैं। ये पूरे 8 घंटे की नींद नहीं ले पाते हैं।

साइकोलॉजी
मेंटल हेल्थ से लेकर बढ़ी जागरुकता और जिज्ञासा की वजह से 2018 के टॉप सर्च हेल्थ कीवर्ड में साइकोलॉजी भी शामिल है। साइकोलॉजी को बड़ी संख्या में सर्च किया गया। 

डेंगू
डेंगू के बारे में बहुत से लोगों ने सर्च किया है। वैसे तो पिछले कुछ सालों की तुलना में इस साल डेंगू का कहर कुछ कम रहा बावजूद इसके भी भारत में साल 2018 में डेंगू के करीब 10 हजार मामले सामने आए हैं।

टायफाइड
2018 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई हेल्थ कंडिशन्स में टायफाइड भी शामिल है। इस बीमारी की वजह से हर साल करीब 1 लाख 28 हजार से लेकर 1 लाख 61 हजार लोगों की मौत हो जाती है। टायफाइड से बचने के लिए और पीड़ित मरीजों की इम्यूनिटी बेहतर बनाने के मकसद से दिसंबर 2017 में WHO ने एक नई वैक्सीन को प्री-क्वॉलिफाई किया था।

डायबिटीज
भारत में डायबिटीज करोड़ों लोगों की समस्या है। इसलिए 2018 के टॉप सर्च कीवर्ड में डायबिटीज भी शामिल है। भारत में डायबिटीज के मरीजों की बढ़ती संख्या का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि 5 करोड़ से अधिक लोग इस वक्त टाइप-2 डायबिटीज से पीड़ित हैं।

ऊपर बताई गई बीमारियों के अलावा कॉन्स्टिपेशन, डायरिया, मलेरिया, चिकनगुनिया, एचआईवी-एड्स और डिप्रेशन भी कुछ ऐसी बीमारियां हैं जो 2018 के टॉप सर्च हेल्थ की लिस्ट में शामिल हैं।

Created On :   27 Dec 2018 9:19 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story