- हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्भावस्था के दौरान 1 दिन में प्रेग्नेंट महिला को लगभग 2 से 3 लीटर पानी पीना चाहिए। प्रेग्नेंट महिलाओं को पानी के साथ-साथ अन्य जल पदार्थ का भी सेवन करना जरूरी होता है। इससे महिला के साथ बच्चे की सेहत को भी फायदा पहुंचता है।
- प्रेग्नेंसी की हालत में कम मात्रा में पानी पीने से महिला के शरीर का तापमान बिगड़ सकता है। दरअसल, प्रेग्नेंट महिला का शरीर दूसरे लोगों के मुकाबले ज्यादा हीट प्रोड्यूस करता है। अगर गर्भावस्था के पहले तीन महीनों में शरीर के तापमान को नियंत्रण में न रखा जाए तो इससे गर्भपात का खतरा रहता है।
- देश में अब तक लगाए जा चुके हैं कोरोना टीके के 1 करोड 37 लाख 56 हजार 940 डोज
- सऊदी प्रिंस सलमान ने दी थी पत्रकार खशोगी को पकड़ने या हत्या करने की मंजूरी: अमेरिका
- वोकल फॉर लोकल: पीएम मोदी आज करेंगे पहले 'भारत खिलौना मेला' का उदघाटन
- भारत ने चीन से कहा, गतिरोध वाली सभी जगहों से हटें सेनाएं, तभी घटेगी सीमा पर सैनिकों की तैनाती
जानिए प्रेग्नेंट महिला को एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए
डिजिटल डेस्क। शरीर को स्वस्थ और फिट रखने में पानी की अहम भूमिका होती है। मानव शरीर में पानी की मात्रा 50-60 प्रतिशत होती है। पानी शरीर के अंगों और टिश्यू की रक्षा करता है। साथ ही कोशिकाओं तक पोषक तत्व और ऑक्सीजन पहुंचाने का काम भी करता है। जरा सोचिए जब एक आम व्यक्ति के लिए पानी पीना इतना जरूरी है तो प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए सही मात्रा में पानी पीना कितना जरूरी होगा। बता दें, गर्भावस्था के शुरुआती समय में गर्भपात होने का खतरा सबसे अधिक होता है, इसलिए महिलाओं को इस दौरान अपने खान-पान के साथ पानी पीने की मात्रा पर भी बेहद ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए एक दिन में कितना पानी पीना जरूरी होता है।


- प्रेग्नेंसी के दौरान कम मात्रा में पानी पीने से प्रेग्नेंट महिला में कई प्रकार के इंफेक्शन होने की संभावना बढ़ जाती है। प्रेग्नेंसी के आखिरी तीन महीनों में कम पानी पीने की वजह से महिला को ज्यादा खिंचाव महसूस हो सकता है, जिससे समय से पहले ही लेबर पेन शुरू हो जाता है।
- गर्भावस्था में कम मात्रा में पानी पीने से प्रेग्नेंट महिला से ज्यादा गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ता है, क्योंकि कम पानी पीने के कारण प्रेग्नेंट महिला के शरीर में एमनियोटिक फ्ल्यूड का स्तर कम हो जाता है। बता दें, एमनियोटिक फ्ल्यूड भ्रूण के चारों ओर मौजूद होता है। ये गर्भ में पल रहे शिशु को बाहरी झटकों से सुरक्षित रखने में मददगार साबित होता है।
- प्रेग्नेंट महिला के शरीर में इसकी कमी होने से गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके अलावा इसके स्तर में कमी होने से प्रीमैच्योर डिलीवरी होने की संभावना रहती है।

- पानी के अलावा प्रेग्नेंट महिला के लिए दूसरी लिक्विड चीजों का सेवन करना भी बेहद फायदेमंद होता है।
- ताजे फलों से बने जूस में भरपूर मात्रा में विटामिन पाए जाते हैं, जो महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
- गर्भावस्था के दौरान कभी भी फ्रूट फ्लेवर वाला जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि ये गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए सिर्फ ताजे फलों से बने जूस का ही सेवन करें।
- गर्भावस्था के दौरान रोजाना एक कप सूप पीना भी फायदेमंद होता है।
- प्रेग्नेंट महिलाओं को नियमित तौर पर दूध पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।