Health: इस एक फल से मिलेगा दर्जनों परेशानियों ने छुटकारा, डाइट में जरूर करें शामिल

- हेल्थ के साथ न करें कॉम्प्रोमाइज
- गर्मियों में शरीर का खास ख्याल
- डाइट में शामिल करें कीवी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आ गया है और सूरज ने आग के गोले बरसाने शुरू कर दिए हैं। इस चिलचिलाती धूम में हाइड्रेटेड रहना बहुत जरूरी है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि पानी पीना पर्याप्त होगा लेकिन ऐसा नहीं है। सिर्फ पानी से शरीर को पोषण नहीं मिल सकता। इसलिए अपनी डाइट में फल जरूर शामिल करें। गर्मियों के मौसम में जूस वाले फ्रूट्स ज्यादा आते हैं जिनमें न्यूट्रिएंट् की अच्छी-खासी मात्रा होती है। इनमें एक फ्रूट का नाम कीवी है। कीवी का स्वाद खट्टा-मीठा होता है और यह अधिकतर लोगों को पसंद आता है। इसे छिलके के साथ और बिना छिलके के भी खाया जाता है। क्या आपको पता है कीवी कई बीमारियों से भी आपको दूर रखता है? तो चलिए जानते हैं हर दिन कीवी के क्या-क्या फायदे हैं?
एसीडिटी से पाएं निजात
अगर आपको एसीडिटी, गैस, या पेट में दर्द जैसी समस्यों का सामना करना पड़ रहा है तो आप अपनी डाइट में कम से कम 2/3 कीवी जरूर शामिल करें।
हार्ट के लिए फायदेमंद
दिन में एक बार कीवी खाने से आपका दिल स्वस्थ्य रहता है। कीवी में फाइबर और पोटैशियम पाया जाता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है।
आंखों की रोशनी के लिए फायदेमंद
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कीवी काफी ज्यादा फायदेमंद है। हर दिन सुबह इसे खाने से आपके आंखों में धुंधलापन की दिक्कत खत्म हो जाती है।
मजबूत इम्यूनिटी
अगर आपकी इम्यूनिटी अच्छी नहीं है तो आपको खासकर दिन में एक बार तो कीवी का सेवन जरूर करना चाहिए। इसमें विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मददगार साबित होता है।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   23 May 2025 5:05 PM IST