हेल्थ टिप्स: मानसून के समय चाहते हैं रहना हेल्दी, तो इन टिप्स को करें फॉलो, नहीं पड़ेंगे बीमार

- केरल में मानसून ने दे दी है दस्तक
- दूसरे राज्यों में भी जल्द आएगा मानसून
- मानसून में रखें अपना ख्याल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में 8 दिन पहले ही मानसून ने एंट्री ले ली है। साथ ही मौसम विभाग की तरफ से बताया गया है कि इस बार औसत से ज्यादा बारिश हो सकती है। जब बारिश होती है तो इससे गर्मी में आराम मिलता है। लेकिन नमी और उमस इतनी ज्यादा हो जाती है कि इससे सर्दी, खांसी, डेंगू, मलेरिया, टायफाइड, फंगल इंफेक्शन जैसी कई सारी परेशानियां होने लगती हैं। तो चलिए जानते हैं कि मानसून में अपना ख्याल कैसे रखा जा सकता है।
साफ और उबला पानी पिएं
मानसून में पानी से होने वाली बीमारियां जैसे टाइफाइड, हैजा काफी ज्यादा आम हैं। रिसर्च के मुताबिक, ये बीमारियां खराब पानी से होती हैं। इसके चलते ही मानसून के समय साफ और उबला पानी पीना चाहिए। साथ ही फिल्टर्ड पानी पीना चाहिए। पानी की बोतल को भी नियमित तौर पर साफ रखें। साथ ही इसमें नींबू, अदरक के अलावा काला नमक मिलाकर पीने से इम्यूनिटी भी अच्छी रहेगी।
इम्यून सिस्टम मजबूत रखने से आप बीमार भी कम पड़ेंगे। क्योंकि इस मौसम में वायरल और बैक्टिरियल इंफेक्शन बढ़ने लगता है। अपने आपको हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में सब्जियां और फल शामिल करना बहुत ही जरूरी है।
मच्छरों से बचें
मानसून में मच्छरों की संख्या बढ़ने लगती है। इससे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी कई सारी बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए अपने आपको मच्छरों से जरूर बचाएं। मॉस्क्यूटो रिपेलेंट का इस्तेमाल करें और घर के आसपास पानी ना इकट्ठा होने दें। क्योंकि इकट्ठा हुए पानी में मच्छर और ज्यादा पनपते हैं।
फंगल इंफेक्शन
मानसून में फंगल इंफेक्शन होना काफी आम है। क्योंकि इसमें ज्यादा नमी होती है तो आपको फंगल इंफेक्शन हो सकता है। इसलिए बारिश के समय भीग गए हैं तो तुरंत नहां लें। साथ ही अपने साथ एक फंगल इंफेक्शन से आराम दिलवाने वाला पाउडर भी रखें।
हार्ट रखें स्वस्थ
मानसून के समय उमस की वजह से हार्ट को एक्स्ट्रा प्रेशर पड़ता है। दिल के मरीजों के लिए मानसून कुछ अच्छा नहीं होता है। स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए आप मेडिटेशन वगरह करके अपने हार्ट को स्वस्थ रख सकते हैं। साथ ही अपना हेल्थ चेकअप भी जरूर करवाते रहें।
डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (ज्योतिष/वास्तुशास्त्री/ डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।
Created On :   27 May 2025 6:48 PM IST