इन पांच फलों का सेवन करने से दूर होगी खून की कमी
![lifestyle:these 5 fruits will help to increase blood in your body lifestyle:these 5 fruits will help to increase blood in your body](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2018/02/lifestylethese-5-fruits-will-help-to-increase-blood-in-your-body_730X365.jpg)
डिजिटल डेस्क । आज कल खून की कमी और खून में होने वाले पोषक तत्वों की कमी की समस्या बढ़ गई है। हर दूसरा शख्स इस प्रॉब्लम से जूझ रहा है। खून की कमी हो जाए तो व्यक्ति को कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं। खून की कमी से आसान से आसान काम भी मुश्किल हो जाता है। शरीर और हड्डियां कमजोर पड़ जाते हैं। शरीर में खून की कमी को दूर करने के लिए खास पांच फलों का सेवन जरूर करना चाहिए। अगर आपको कोई रोग नहीं है तो भी इन फलों का सेवन करेंगे तो शरीर को फायदा ही होगा।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2018/10/lifestylethese-5-fruits-will-help-to-increase-blood-in-your-body4.jpg)
खून की कमी को दूर करने के लिए चुकंदर काफी फायदेमंद साबित होता है। रोजाना चुकंदर के सेवन से शरीर में खून की मात्रा को पर्याप्त स्तर तक लाया जा सकता है। वहीं चुकंदर और अनार को मिलाकर जूस पीने से भी काफी फायदा मिलता है। दोनों का जूस बनाकर पीने से शरीर में खून बनाया जा सकता है।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2018/10/lifestylethese-5-fruits-will-help-to-increase-blood-in-your-body3.jpg)
शरीर में खून की कमी के पूरी करने के लिए अनार सबसे अच्छा उपाय है। यह खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है इसके कई फायदे भी होते हैं। अनार कैल्शियम, सोडियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, तांबा, लोहा और विटामिन्स से जैसे तत्वों से भरपूर होता है। अनार खाने से शरीर में खून की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2018/10/lifestylethese-5-fruits-will-help-to-increase-blood-in-your-body2.jpg)
कहा जाता है कि हर दिन एक सेब खाने से आप तमाम बीमारियों से दूर रह सकते हैं। बीमारियों को दूर रखने के साथ ही सेब की मदद से शरीर में खून की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। सेब के सेवन से भी शरीर में हीमोग्लोबिन को बढ़ाया जा सकता है।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2018/10/lifestylethese-5-fruits-will-help-to-increase-blood-in-your-body1.jpg)
फलों के अलावा सब्जी भी खून बढ़ाने में काफी मदद कर सकती है। सब्जियों में अच्छी सेहत के गाजर काफी फायदेमंद रहती है। साथ ही गाजर के सेवन से खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है। गाजर का रोजाना जूस पीने से भी काफी फायदा मिलता है।
![](https://d35y6w71vgvcg1.cloudfront.net/media/2018/10/lifestylethese-5-fruits-will-help-to-increase-blood-in-your-body.jpg)
शरीर में खून की कमी की पूर्ति के लिए अंगूर भी काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अंगूर में विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर में जरूरी तत्वों की पूर्ति करते हैं। शरीर में खून की कमी की भरपाई के लिए अंगूर का सेवन करना चाहिए।
Created On :   4 Feb 2018 7:02 AM GMT