मानसून में बना रहे हैं घूमने का मन तो इन जगहों का करें रुख

Must Visit these nine destination of India in this monsoon .
मानसून में बना रहे हैं घूमने का मन तो इन जगहों का करें रुख
मानसून में बना रहे हैं घूमने का मन तो इन जगहों का करें रुख

डिजिटल डेस्क । मानसून धीरे-धीरे दस्तक दे रहा है। फिलहाल मानूसन दक्षिण भारत में पहुंच चुका है। बारिश का मौसम आते है हवा खुशनुमा हो जाती है। मिट्टी की भीनी खुशबू और गर्म भुट्टे,पकोड़े और चाय मौसम का मजा दोगुना कर देते हैं। जिन्हें गर्मियों में घर से निकलना बिल्कुल पसंद नहीं होता, उनके लिए बारिश घूमने के लिहाज से अच्छा मौसम है। इस समय तपती धूप की भी चिंता नहीं होती और बच्चे भी ज्यादा एंज्वाय करते हैं, लेकिन जब घूमने की बात होती है तो हमेशा इस बात की उलझन रहती है कि आखिर कहां पर जाएं? आप भी अगर ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां जाकर आप इस बेहतरीन मौसम का लुत्फ उठा सकें तो आज हम आपको भारत की ही ऐसी जगहों के बारे बताने जा रहे हैं, जहां जाकर आप मानसून का मजा ले सकते हैं। बरसात में घूमने के लिए इससे ज्यादा अच्छी जगह आपको नहीं मिलेगी।

- कोडैकनाल

मानसून में घूमने के लिए तामिलनाडु का कोडैकनाल बहुत अच्छी जगह है। यहां पर इस मौसम में सूरज और बादलों के बीच लुका-छिपी चलती रहती है। यहां पर हरा भरा जंगल और वॉटरफॉल्स बहुत खूबसूरत लगते हैं। 

 

 

- केरल

केरल कुदरती नजारों से भरपूर बहुत खूबसूरत जगह है। यहां पर इस मौसम में झरनों का आवाज और चिड़ियों का चहचाहट देख कर हर कोई खुद को प्राकृति के करीब समझता है। 

 

 

- गोवा 

वैसे तो हर मौसम में यहां पर्यटकों की भीड़ लगी रहती है लेकिन मानसून में इस जगह की खूबसूरती बढ़ जाती है। यहां पर मानसून में कार्निवॉल का आयोजन भी किया जाता है। 

 

 

- जयपुर

पिंक सिटी यानि जयपुर घूमने का मन है तो इस मानसून यहां जाने की तैयारी कर लें। यहां का मौसम जून-जुलाई में बहुत अच्छो हो जाता है। 

 

 

- लोनावला

लोनावला पुणे का सबसे बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन है। यहां पर जून से लेकर सितंबर तक का मौसम बहुत अच्छा होता है। लोग यहां पर आने के लिए इस मौसम का बेसब्री से इंतजार रहता है। 

 

 

- कर्नाटक

पश्चिमी घाटों में फैला हुआ कुर्ग की मिस्टी घाटी में खूबसूरती देखते ही बनती हैं। यहां कॉफी, चाय और मसालों के पेड़ हैं। कुर्ग को इसकी खूबसूरती और यहां के खुशनुमे मौसम के चलते भारत का स्कॉटलैंड कहा जाता है।

 

 

- ओडिशा

ओडिशा देश की सबसे खूबसूरत जगह है, जहां जाकर आप मानसून को यादगार बना सकते हैं। चांदीपुर ओडिशा के बालेश्वर शहर से 16 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां कसुआरिना के पेड़ों और रेत के टीलों का नजारा देखने के लिए दूर-दूर से टूरिस्ट आते हैं। चांदीपुर कोस्ट की झमाझम बारिश लोगों को काफी अट्रैक्ट करती है। जोकि बाकी बीचों से अगल है।

 

 

- पुडुचेरी

पुडुचेरी देश के टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन की लिस्ट में शामिल है। बारिश के मौसम में पुडुचेरी घूमने का अपना अलग ही मजा है। यहां पर भी मानसून में देश के कई राज्यों से लोग घूमने आते हैं।

 

 

- लद्दाख

प्रकृति ने हमें एक बेमिसाल खूबसूरत जगह बख्शी है जो है लद्दाख। यहां एक बार घूमने के बाद आपका इस जगह से वापस आने का मन नहीं करेगा। सिंधु नदी के किनारे सुंदर झीलें, आसमान को छूती पहाड़ की चोटियां यकीनन आपका मन मोह लेंगी। अगर आप भी यहां घूमने का विचार बना रहे हैं तो जून से अक्टूबर के महीने में ही यहां जाएं। इन महीनों में लद्दाख की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। धरती में रहकर ही आप अगर स्वर्ग का दर्शन करना चाहते हैं तो आप के लिए  लद्दाख से बढ़कर अच्छी जगह और कोई नहीं हैं। यहां पर बड़ी संख्या में बौद्ध मठ भी होते हैं। जो कि दिखने में काफी खूबसूरत होते हैं।

 

Created On :   4 Jun 2018 5:50 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story