गिफ्ट करने के लिए भी यह लोगों की पसंद बनते जा रहे हैं। अगर आप इनके बारे में ज्यादा नहीं जानते तो हम बताते हैं। रॉक साल्ट लैंप दरअसल पाकिस्तान रेंज में स्थित हिमालय पर्वत की तरफ खेवड़ा साल्ट खान से निकाले गए नमक के बने होते हैं। बताया जाता है कि इस इलाके से मिला नमक लाखों साल पुराना होता है और साधारण नमक जैसा दिखाई देता है।
- शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 249 अंकों की उछाल के साथ खुला
- दिल्ली विधानसभा बजट सत्र आज से होगा शुरू, अनिल बैजल के अभिभाषण से होगी शुरुआत
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राहुल का ट्वीट-'आप इतिहास बनाने में सक्षम, कोई आपको रोकने ना पाए'
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर नारी शक्ति को किया सलाम
- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
रॉक साल्ट लैम्प दूर करता है नेगेटिविटी, एक बार जरूर लाएं घर
डिजिटल डेस्क। आमतौर पर लोग दिवाली, नवरात्रि, ईद और क्रिसमस के मौके पर अपने घरों को सजाते हैं। सजावट के लिए कई तरह की चीजें और खास तौर पर अलग-अलग लैंप खरीदतें हैं, लेकिन अगर कोई ऐसा लैंप हो जो सजावट के साथ आपके घर की आबो-हवा दुरुस्त कर दे तो कितना अच्छा होगा। जी हां ऐसा ही लैंप है रॉक साल्ट लैंप। रॉक साल्टआजकल काफी लोकप्रिय हो रहे हैं। माना जाता है कि इस लैंप को घर में रखने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है। आईये जानते है कि आखिर ये लैंप कैसे काम करता है।


जब ये लैंप जलाए जाते हैं तो घर में खूबसूरत मद्धिम गुलाबी रोशनी बिखेर देते हैं इसके अलावा बताया जाता है कि इनके हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं।

ऐसा दावा किया जाता है कि यह घर की एयर क्वॉलिटी को बेहतर बनाते हैं, हवा में मौजूद इंफेक्शन को कम करते हैं, हमारे आसपास मौजूद रेडिएशन के नकारात्मक असर को कम करते हैं, एलर्जी के लक्षण कम करते हैं, आपका मूड अच्छा करते हैं, एनर्जी लेवल बढ़ाते हैं, इसके अलावा इससे आपको नींद भी अच्छी आती है।

साल्ट लैंप नैचरल आयनाइजर्स होते हैं। इसका मतलब है कि हवा में मौजूद इलेक्ट्रिक चार्ज में बदलाव लाकर स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाते हैं।

अगर आप भी अपने घर पर रॉक साल्ट लैंप लाने का मन बना रहे हैं तो जांच परखकर लें क्योंकि इनकी पॉप्युलैरिटी को देखते हुए फेक लैंप्स भी मार्केट में आ रहे हैं।
कमेंट करें
Real Estate: खरीदना चाहते हैं अपने सपनों का घर तो रखे इन बातों का ध्यान, भास्कर प्रॉपर्टी करेगा मदद

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। किसी के लिए भी प्रॉपर्टी खरीदना जीवन के महत्वपूर्ण कामों में से एक होता है। आप सारी जमा पूंजी और कर्ज लेकर अपने सपनों के घर को खरीदते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि इसमें इतनी ही सावधानी बरती जाय जिससे कि आपकी मेहनत की कमाई को कोई चट ना कर सके। प्रॉपर्टी की कोई भी डील करने से पहले पूरा रिसर्च वर्क होना चाहिए। हर कागजात को सावधानी से चेक करने के बाद ही डील पर आगे बढ़ना चाहिए। हालांकि कई बार हमें मालूम नहीं होता कि सही और सटीक जानकारी कहा से मिलेगी। इसमें bhaskarproperty.com आपकी मदद कर सकता है।
जानिए भास्कर प्रॉपर्टी के बारे में:
भास्कर प्रॉपर्टी ऑनलाइन रियल एस्टेट स्पेस में तेजी से आगे बढ़ने वाली कंपनी हैं, जो आपके सपनों के घर की तलाश को आसान बनाती है। एक बेहतर अनुभव देने और आपको फर्जी लिस्टिंग और अंतहीन साइट विजिट से मुक्त कराने के मकसद से ही इस प्लेटफॉर्म को डेवलप किया गया है। हमारी बेहतरीन टीम की रिसर्च और मेहनत से हमने कई सारे प्रॉपर्टी से जुड़े रिकॉर्ड को इकट्ठा किया है। आपकी सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाए गए इस प्लेटफॉर्म से आपके समय की भी बचत होगी। यहां आपको सभी रेंज की प्रॉपर्टी लिस्टिंग मिलेगी, खास तौर पर जबलपुर की प्रॉपर्टीज से जुड़ी लिस्टिंग्स। ऐसे में अगर आप जबलपुर में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान बना रहे हैं और सही और सटीक जानकारी चाहते हैं तो भास्कर प्रॉपर्टी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
ध्यान रखें की प्रॉपर्टी RERA अप्रूव्ड हो
कोई भी प्रॉपर्टी खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखे कि वो भारतीय रियल एस्टेट इंडस्ट्री के रेगुलेटर RERA से अप्रूव्ड हो। रियल एस्टेट रेगुलेशन एंड डेवेलपमेंट एक्ट, 2016 (RERA) को भारतीय संसद ने पास किया था। RERA का मकसद प्रॉपर्टी खरीदारों के हितों की रक्षा करना और रियल एस्टेट सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है। राज्य सभा ने RERA को 10 मार्च और लोकसभा ने 15 मार्च, 2016 को किया था। 1 मई, 2016 को यह लागू हो गया। 92 में से 59 सेक्शंस 1 मई, 2016 और बाकी 1 मई, 2017 को अस्तित्व में आए। 6 महीने के भीतर केंद्र व राज्य सरकारों को अपने नियमों को केंद्रीय कानून के तहत नोटिफाई करना था।