भूलकर भी न करें ब्रेकअप के बाद ऐसा काम

what mistakes people should not  make after their breakup?
भूलकर भी न करें ब्रेकअप के बाद ऐसा काम
भूलकर भी न करें ब्रेकअप के बाद ऐसा काम

डिजिटल डेस्क,भोपाल। किसी ने सही ही कहा है कि पहला प्यार भूलाए नहीं भूलता। चाहे पहला प्यार सफल हो ना हो या पहला एक्सपीरिंयस खराब ही क्यों ना रहा हो, लेकिन उसकी यादें जिंदगी भर हमारे साथ रहती हैं। जब रिश्ता टूटता है तो उस वक्त भावनाओं के जाल में हम ऐसे उलझे होते हैं कि खुद को मजबूत कर पाना कठिन लगता है। ऐसे समय में जरूरी है कि अपने दुःख को खुल कर महसूस किया जाए। हम चाहे जिंदगी में आगे बढ़ गए हो, लेकिन अपने एक्स को कभी नहीं भूलते हैं। वक्त के साथ हर जख्म भरने लगते हैं और आपके मन के घाव जब सूखने लगेंगे तो आप पहले से भी बेहतर और मजबूत  कर पाएंगे। उसके साथ कोई रिश्ता ना होने पर भी हम उसके बारे में सोचते रहते हैं कि वो कैसा होगा, कहां होगा, क्या वो अभी भी मेरे बारे में सोचता होगा? इन्हीं सवालों का जवाब हम उसकी सोशल साइट की प्रोफाइल चेक करते हैं और बा ना जाने क्या-क्या करते हैं। आज हम आपको बताते है कि ब्रेकअप के बाद अक्सर लोग अपने एक्स के बारे में क्या सोचती है और वो क्या गलतियां जो उन्हें ब्रेकअप के बाद नहीं करना चाहिए।

                         

क्या सोचते हैं लोग?

                       

फेसबुक पर अगर अपने एक्स का बुरा पोस्ट दिख जाए तो वो सोचते हैं कि ये पोस्ट उसके एक्स ने उन्हीं के लिए ही डाली है। अगर कहीं एक्स के साथ किसी और को देख लें तो ऐसे में लोग सोचते है कि उनकी लाइफ में कोई और आ गए हैं और उन्हें जलन महसूस होती है। फेसबुक पर एक्स की तस्वीरें देखकर सोचते है कि कितना बुरा लग रहा है फिर सोचते हैं कि शायद अभी भी ब्रेकअप के गम से बाहर नहीं निकला है।

ब्रेकअप के बाद भूल कर भी न करे ऐसा 

                             

उनसे इंटरनेट पर भी किसी प्रकार से सम्पर्क न रखें। क्योंकि आपका ध्यान केवल उन तस्वीरों पर केन्द्रित होगा जिनमें वे खुश हैं मजे कर रहे हैं, अथवा आप किसी ऐसी बात की तरफ आकर्षित होंगे जो आपके साथ होने की यादों को ताजा कर दें। खुद पर सख्त नियंत्रण रखने के लिए यदि आपको अपने एक्स को ब्लॉक भी करना पड़े तो ऐसे करने से हिचकिचायेगा नहीं।

लाइफ में किसी और को दें तवज्जो

                         

अपने जीवन में आए एकांत को किसी और के साथ बांटें। आपको अगर किसी मजेदार वीडियो को भेजने की चाहत हो रही है तो "किसी और" यानि अपने क्लोज फ्रेंड को भेजें। अपने जीवन में किसी और को शामिल करने से ये छोटी-छोटी आदतें कम हो जाएंगे। 

ब्रेकअप के बाद खुद को उबारें

                           

रिश्ते के टूटने की प्रक्रिया में हमेशा "एक बड़ा आदमी" उभर कर आता है और ये वो होता है जो रिश्ता टूटने के उपरांत परिपक्वता और गरिमापूर्ण रूप से पेश आता है। अपने मन की शान्ति को बरकरार रख, अपनी दूरी अपनी मर्यादा बनाएं रख कर, हमेशा कोशिश करें कि वो व्यक्ति आप ही हो।

दोबारा मुलाकात में नॉर्मल बिहेव करें

                              

अगर कभी किस्मत आपको उनके आसपास ला ही देती है तो, साधारण व्यवहार करें। जरुरत से ज्यादा दोस्ताना दिखाने की जरुरत नहीं है। जब तक घाव पूर्ण रूप से भर नहीं जाते तब तक आप केवल एक परिचित हैं। अगर आपके एक्स आपसे बात करने या मिलने की गुजारिश करते हैं, तो उन्हें ये कह कर टाल दें कि आप अभी व्यस्त हैं और जब संभव होगा तो आप उनसे बात कर लेंगे। आखिर, आप के हाथ में ही सत्ता रहनी चाहिए।

फिलिंग्स शेयर करें

                            

ये कार्य विश्वसनीय दोस्त या परिवार के सदस्य के साथ पूरा हो सकता है । किसी ऐसे कंधे का सहारा लें, जिसके साथ आप खुलकर अपने दुःख की व्याख्या कर सकें और अपने मन को हल्का कर सकें। हो सकता है कि कभी उन्होंने भी आपके कंधे पर सर रख के रोया होगा।

 

Created On :   27 Oct 2017 9:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story