नेशनल डॉक्टर्स डे 2024: हर साल 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे? जानिए क्या है वजह और इस साल की थीम

हर साल 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे? जानिए क्या है वजह और इस साल की थीम
  • हर साल 1 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है डॉक्टर्स डे?
  • जानिए क्या है वजह और इस साल की थीम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस समय हर कोई हेल्दी और फीट लाइफस्टाइल चाहता है। और इसके लिए कई तरह के प्रयास लो हर रोज करता है। कहा भी गया है कि, 'सेहत सबसे बड़ी पूंजी' है। हेल्दी व्यक्ति ही लाइफ को सही तरह से एन्जॉय कर सकता है और हमारे स्वास्थ रहने में हमारे डॉक्टर्स का की महत्वपूर्ण योगदान है। हम अपनी छोटी से लेकर बड़ी बीमारियों तक को ठीक करने के लिए डॉक्टर्स की सलह लेते हैं। भारत में डॉक्टर्स को भगवान का दर्जा दिया गया है। ऐसे में हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है आज दिन डॉक्टर्स को समर्पित है। ऐसे में आईये जानते हैं इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम के बारे में-

यह भी पढ़े -हेल्थ केयर, फार्मा, इन्फ्रास्ट्रक्चर समेत इन सेक्टर्स में 6 प्रतिशत बढ़ सकता है रोजगार

नेशनल डॉक्टर्स डे का इतिहास

डॉ. बिधान चंद्र रॉय को श्रद्धांजलि देने के लिए भारत में सबसे पहले डॉक्टर्स डे 1991 में सेलिब्रेट किया था। बंगाल के सीएम पद पर काम कर चुके डॉ. बिधान चंद्र रॉय ने हेल्थकेयर सिस्टम में एक बड़ा योगदान दिया था। उनके जन्मदिन पर इसे सेलिब्रेट किया जाता है। 1 जुलाई 1882 को बिहार के पटना में इनका जन्म हुआ था। उन्होंने यादवपुर राजयक्ष्मा अस्पताल, चित्तरंजन सेवा सदन फॉर वीमेन एंड चिल्ड्रेन, कमला नेहरू मेमोरियल हॉस्पिटल, विक्टोरिया कॉलेज और चित्तरंजन कैंसर हॉस्पिटल खोलने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।


इतना ही नहीं कहा जाता है कि अपने खाली वक्त में वो लोगों का इलाज बेहद ही कम फीस में करते थे। जरूरतमंद से पैसे भी नहीं लेते थे। मेडिकल स्‍टाफ न होने पर नर्स का काम भी वो खुद कर लिया करते थे। डॉ. बिधान चंद्र रॉय के योगदान को देखते हुए भारत सरकार ने साल 1976 में उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से नवाजा था। इतना ही नहीं उनके निधन के बाद उनके जन्मदिन को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाने की घोषणा की गई थी।

यह भी पढ़े -अगर आप भी हैं फिटनेस फ्रीक, तो जरूर ट्राई करें मूंगदाल से बना आसान पैन केक, जानें पूरी रेसिपी

क्या है इस बार की थीम

राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे 2024 की थीम इस साल 'हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स' (Healing Hands, Caring Hearts) है। यह थीम डॉक्टर द्वारा अपने दैनिक अभ्यास में किए जाने वाले समर्पण पर जोर देती है। डॉक्टर्स अपने पूरे जीवनकाल में लाखों लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह उनके काम की सराहना और मानव जीवन में डॉक्टर की भूमिका का सम्मान करती है।

यह भी पढ़े -हेल्दी मध्यप्रदेश इनिशिएटिव की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की शुरुआत, प्रदेश के युवाओं के होंगे प्रीवेंटिव हेल्थ केयर टेस्ट

Created On :   1 July 2024 5:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story