अवैध: 15 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा

15 भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने पकड़ा
  • अवैध रूप से मछली पकड़ने का आरोप
  • उत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर के तट से पकड़े
  • आगे की कार्रवाई के लिए मत्स्य निदेशालय को सौंपा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंकाई नौसेना ने शुक्रवार कोउत्तरी जाफना प्रायद्वीप में कराईनगर के तट से 15 भारतीय मछुआरों को अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में हिरासत में लिया। एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार नौसेना पकड़े गए इन मछुआरों और उनकी नौकाओं को कांकेसंतुराई बंदरगाह ले गई और आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें मत्स्य निदेशालय को सौंप दिया।

कुछ दिन पहले श्रीलंकाई मछुआरों ने श्रीलंकाई जल इलाके में अपने भारतीय समकक्षों द्वारा अवैध शिकार से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। खबरों के मुताबिक इस साल श्रीलंकाई नौसेना ने अबतक 16 नाव को जब्त करने के साथ 225 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें भारत और श्रीलंका के बीच मछुआरों का मुद्दा एक विवादास्पद मु्द्दा बना हुआ है। पाक जलडमरूमध्य में श्रीलंकाई नौसेना ने भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी। इसके साथ ही श्रीलंकाई क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले मछुआरों के नौकाओं को जब्त भी कर लिया। पिछले साल श्रीलंकाई नौसेना ने 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ उनके 35 नावों को जब्त किया था।

Created On :   15 March 2024 1:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story