UP DGP: 1991 बैच के अधिकारी राजीव कृष्ण यूपी पुलिस के नए डीजीपी, प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार

1991 बैच के अधिकारी राजीव कृष्ण यूपी पुलिस के नए डीजीपी, प्रशांत कुमार को नहीं मिला सेवा विस्तार
  • 1991 बैच के अधिकारी राजीव कृष्ण यूपी पुलिस के नए डीजीपी
  • प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार नहीं
  • पांचवें कार्यवाहक DGP बने राजीव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस के नए महानिदेशक (DGP) के रूप में 1991 बैच के IPS अधिकारी राजीव कृष्ण की नियुक्ति की गई है। वह कार्यवाहक DGP के रूप में कार्यभार संभालेंगे। शनिवार, 31 मई 2025 की रात करीब 8 बजे उनकी नियुक्ति की घोषणा की गई। पूर्व DGP प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार की अटकलों को विराम देते हुए राजीव कृष्ण को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूत्रों के अनुसार, राजीव आज ही लखनऊ पुलिस मुख्यालय में DGP का चार्ज संभाल सकते हैं।

पांचवें कार्यवाहक DGP बने राजीव

राजीव कृष्ण उत्तर प्रदेश के पांचवें कार्यवाहक DGP होंगे। CM योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में शुमार राजीव ने पुलिस भर्ती परीक्षा जैसी जटिल जिम्मेदारियां बखूबी निभाई हैं। वर्तमान में वह DG विजिलेंस और पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने मथुरा, इटावा, आगरा, नोएडा और लखनऊ में SP/SSP के रूप में काम किया। वह UP ATS के संस्थापक प्रमुख रहे और BSF में IG ऑपरेशंस के तौर पर भारत-पाकिस्तान व भारत-बांग्लादेश सीमा पर चार साल तक अभियानों की कमान संभाली।

यूपी के मूल निवासी हैं राजीव

गौतमबुद्धनगर के निवासी राजीव कृष्ण का जन्म 26 जून 1969 को हुआ। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन में बीई की डिग्री हासिल की है।

सपा प्रवक्ता ने दी बधाई

समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, "राजीव कृष्ण, IPS (1991 बैच) को उत्तर प्रदेश का नया कार्यवाहक DGP नियुक्त किया गया है। उनकी छवि एक ईमानदार अधिकारी की रही है।"

अब्बास अंसारी को सजा

हेट स्पीच मामले में अब्बास अंसारी को दो साल की सजा सुनाई गई है। वह इस फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती देंगे।

Created On :   31 May 2025 10:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story