स्पेशल सेल के बड़े खुलासे: सही जगह और टीम तैयार करने की फिराक में थे आतंकी, पाकिस्तानी हैंडलर से मिले थे कमांड, लेकिन इरादों पर फिरा पानी

सही जगह और टीम तैयार करने की फिराक में थे आतंकी, पाकिस्तानी हैंडलर से मिले थे कमांड, लेकिन इरादों पर फिरा पानी
  • अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकी गिरफ्तार
  • IED बनाने का सामान बरामद
  • पाकिस्तानी हैंडलर देता था आतंकियों को काम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुरक्षा एजेंसियों के संयुक्त अभियान में अलग-अलग राज्यों से 5 आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने कई बड़े-बड़े खुसाले किए हैं। उन्होंने बताया कि इन लोगों के पास से सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड सहित IED बनाने का काफी सामान मिला है। इन आतंकियों को पाकिस्तानी हैंडलर काम सौंपता था। यह एक जगह और अपनी टीम तैयार करने की फिराक में थे। हालांकि इसके सभी इरादों पर पानी फिर गया। चलिए जानते हैं आतंकियों की गिरफ्तारी के मामले में क्या-क्या खुलासे हुए हैं?

यह भी पढ़े -प्रधानमंत्री मोदी समेत देशभर के नेताओं ने आचार्य विनोबा भावे की जयंती पर श्रद्धांजलि दी

5 आतंकी गिरफ्तार

स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा ने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है और यह एक पाकिस्तानी हैंडलर समर्थित अखिल भारतीय आतंकी मॉड्यूल था। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक झारखंड का, दो दिल्ली के हैं, जो मूल रूप से मुंबई के रहने वाले थे, एक तेलंगाना का और एक मध्य प्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला है।

क्या-क्या सामान बरामद?

प्रमोद सिंह कुशवाहा ने जानकारी दी कि आतंकियों के पास से सल्फर पाउडर, सल्फ्यूरिक एसिड, नाइट्रिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, पीएच वेइंग चेकर, बॉल बेयरिंग और आईईडी बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, तार, मदरबोर्ड, लैपटॉप और मोबाइल फोन के साथ-साथ हथियार और कारतूस मिले हैं।

पाकिस्तानी हैंडलर देता था काम

स्पेशल सेल के एडिशनल सीपी ने बताया कि जो पाकिस्तानी हैंडलर इन्हें काम सौंप रहा था, उसका काम मूल रूप से खिलाफत मॉडल अपनाना था। उन्हें एक जगह हासिल करनी थी और कई लोगों की एक टीम तैयार करनी थी। टीम के लीडर की आईडी गजवा लीडर थी और उसने अपना कोड नाम सीईओ रखा था। इसमें मुख्य किरदार दानिश था। गिरफ्तार किए गए सभी पांच लोग 20 से 26 साल के बीच के युवा लड़के हैं।

'यह एक घरेलू ऑपरेशन था'

दानिश झारखंड का रहने वाला है। उसके पास से बड़ी बरामदगी हुई है। वह पाकिस्तान के हैंडलर के संपर्क में था और उसने पूरे ग्रुप को जोड़ा था। उसके पास गजवा लीडर की आईडी थी और उसे सीईओ कहा जाता था। उसके साथ दूसरा व्यक्ति आफताब अंसारी था। वह मुंबई के पास रहता है और ठाणे जिले का निवासी है। उसका काम लक्षित हत्या करना था। जिसके लिए उसने कहीं से हथियार हासिल किए थे और जब वह हथियार हासिल करके दिल्ली से लौटने वाला था, तो उसे और उसके साथी सूफियान अबुबकर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके एक साथी कामरान कुरैशी को मध्य प्रदेश के राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया है, और पांचवें व्यक्ति हुझैफा को तेलंगाना के निजामाबाद से गिरफ्तार किया गया है। यह एक घरेलू ऑपरेशन था। इसलिए, हथियार हासिल करने, आईईडी बनाने, यहां तक कि कारतूस बनाने के लिए उन्हें खुद ही तैयारी करने को कहा गया था। उनके पास से कुछ आपत्तिजनक चित्र भी मिले हैं।

Created On :   11 Sept 2025 12:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story