गणतंत्र दिवस 2024: आज मनाया जाएगा 75वां गणतंत्र दिवस, जानिए कर्तव्य पथ पर होने वाले कार्यक्रम की थीम और शेड्यूल

आज मनाया जाएगा 75वां गणतंत्र दिवस, जानिए कर्तव्य पथ पर होने वाले कार्यक्रम की थीम और शेड्यूल
  • अलग तरह से सेलिब्रेट किया जाएगा 75वां गणतंत्र दिवस
  • जानिए कर्तव्य पथ पर होने वाले कार्यक्रम का शेड्यूल
  • गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए तीन लेयर सुरक्षा इंतजाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आज पूरा देश 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस खास मौके पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी दिल्ली के कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगी। जिसके बाद कर्तव्य पथ पर परेड का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस साल गणतंत्र दिवस के खास मौके पर मुख्य अतिथि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों हैं। इसके साथ ही इस बार गमतंत्र दिवस की परेड भी कुछ खास होगी क्योंकि पहले परेड की शुरुआत सैन्य बैंड के साथ होती आई है। लेकिन इस बार देशभर की 100 महिला सांस्कृतिक कलाकार पारंपरिक वाद्यों के साथ परेड का शुभारंभ करेंगी।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिए तीन लेयर सुरक्षा

राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाले कार्यक्रम के लिए स्पेशल सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया है। इस दौरान कर्तव्य पथ पर पहुंचने के लिए हर व्यक्ति को तीन लेयर सिक्योरिटी चेकिंग से गुजरना होगा। इस दौरान राजधानी में दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के करीब 60 हजार जवान सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से सुरक्षा इंतजामों को और भी पुख्या किया गया है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने पहले ही लोगों को फेंकी जा सकने वाली चीजों को अपने साथ लाने से मना कर रखा है।

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का पूरा शेड्यूल

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम सुबह साढ़े सात बजे से शुरू हो जाएगा। जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद सुबह साढे़ नौ से दस बजे के बीच समारोह के चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का औपचारिक स्वागत किया जाएगा। यह गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण राजनयिक क्षण है। इसके बाद सुबह साढ़े दस बजे से परेड की शुरुआत होगी और इसके साथ ही मुख्य कार्यक्रम शुरू होगा।

क्या है इस साल की थीम और कैसा होगा आयोजन?

भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की थीम ‘विकसित भारत’ और ‘भारत-लोकतंत्र की मातृका’ रखी गई है। इस बार की रिपब्लित डे परेड महिला केंद्रित होगी। भारत के रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने जानकारी दी कि महिला मार्चिंग टुकड़ियां परेड का प्रमुख हिस्सा होंगी।

Created On :   25 Jan 2024 7:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story