अयोध्याधाम: प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी
  • मंदिर में लगी लंबी लंबी कतार
  • देर रात से लगना शुरु हुई
  • बीते कल हुई थी प्राण प्रतिष्ठा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद पहली सुबह रामलला के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आपको बता दें बीते दिन सोमवार 22 जनवरी को अयोध्या में कई सदियों के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई। और कई सालों बाद राम भक्तों की इच्छा पूरी हुई। अयोध्या में दिवाली जैसा माहौल हो चुका है। यूपी के अयोध्या के आस पास राममय माहौल बना हुआ है। श्रीराम की भक्ति में विश्वास रखने वाले लोग अयोध्या में पहुंच रहे है। अयोध्या को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया। सोमवार को भारत में हिंदुओं के लिए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह सबसे बड़ा उत्सव रहा।

22 जनवरी को हुई रामलला प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंगलवार 23 जनवरी की सुबह से अयोध्या मंदिर में भगवान राम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। राम मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भगवान राम के हजारों भक्त अयोध्या पहुंच रहे है, और दर्शन करने के लिए लंबी लंबी लाईन में खड़े हुए है। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए राम जन्मभूमि मंदिर के बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए।

राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने एएनआई न्यूज एजेंसी से कहा, " अयोध्या नगरी दिव्य दिखाई दे रही है। इस समय त्रेतायुग की झलक देखने को मिल रही है। अयोध्या भक्तों के समूह से भर गई है। पहले दिन दर्शन के लिए इतने लोग यहां उपस्थित हैं कि आज सभी लोग दर्शन नहीं कर पाएंगे। 4000 संतों के समूह भी आए हैं। आज अयोध्या नगरी राममय दिखाई दे रही है।

Created On :   23 Jan 2024 3:51 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story