रामलला प्राण प्रतिष्ठा: आज अयोध्या में कई सदियों के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा,राम भक्तों की इच्छा हो रही है पूरी

आज अयोध्या में कई सदियों के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा,राम भक्तों की इच्छा हो रही है पूरी
  • कई सितारे पहुंचे अयोध्या
  • अमिताभ बच्चन पहुंचे राम मंदिर
  • कैटरीना कैफ भी होगी शामिल

डिजिटल डेस्क, अयोध्या। आज अयोध्या में कई सदियों के बाद रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। अयोध्या में आज सोमवार 22 जनवरी को रामलला पधारने वाले है। म जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने एएनआई न्यूज एजेंसी को बताया कि राम भक्तों की इच्छा पूरी हो रही है। राम के विराजित होने पर सारी विषमताएं खत्म हो जाएंगी।

अयोध्या के साथ साथ पूरे देश में दिवाली जैसा माहौल हो चुका है। यूपी के अयोध्या के आस पास राममय माहौल हो चुका है। श्रीराम की भक्ति में विश्वास रखने वाले लोग अयोध्या में पहुंच रहे है। आज अयोध्या को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। आज भारत में हिंदुओं के लिए राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह सबसे बड़ा उत्सव है।

अयोध्या के चारों ओर उत्सव जैसा माहौल है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के ऐतिहासिक क्षण का में शामिल होने के लिए क्रिकेटर जगत से लेकर सिंगर और बॉलीवुड के कई सितारे पहुंच रहे है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हुए। अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री आलिया भट्ट और निर्देशक रोहित शेट्टी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हुए। अभिनेता विक्की कौशल और अभिनेत्री कैटरीना कैफ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अयोध्या रवाना हुए।

गायक कैलाश खेर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कहा, "बहुत उत्साह है, ऐसा लग रहा है जैसे देवलोक से बुलावा आया है। आज का दिन इतना शुभ है कि न केवल भारत में बल्कि तीनों लोकों में उत्सव मन रहा है।

Created On :   22 Jan 2024 3:46 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story