आग और धुआं: महाराष्ट्र नवी मुंबई के पावने MIDC इलाके में स्थित एक केमिकल कंपनी में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची

डिजिटल डेस्क,नवी मुंबई। महाराष्ट्र के नवी मुंबई के पावने MIDC इलाके में स्थित एक केमिकल कंपनी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां फौरन मौके पर पहुंची। तस्वीरों में साफ-साफ देखा जा सकता है कि आग लगने के बाद इलाके में कैसे धुआं फैल गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आग लगने का एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे आग लगने से पूरे इलाके में कोहराम मचा हुआ है। पूरे इलाके में धुआं फैल चुका है।
इलाके में आग लगने के बाद से अफरा-तफरी का माहौल है। आग की लपटों पर काबू पाने के लिए दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची है। और अधिक सूचना की प्रतीक्षा है।
Created On :   4 Jan 2024 8:54 AM IST
Next Story












