बड़ा हादसा: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक तेज़ रफ्तार डंपर वाहन ने एक ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक तेज़ रफ्तार डंपर वाहन ने एक ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर, पांच लोगों की मौत
  • तेज़ रफ्तार डंपर वाहन ने ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर
  • पांच लोगों ने तोड़ा दम,तीन गंभीर रूप से घायल
  • घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

डिजिटल डेस्क,चित्रकूट। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक तेज़ रफ्तार डंपर वाहन ने एक ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे पांच लोगों की मौत हो गई, तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस की मदद से शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

बताया जा रहा है चित्रकूट में कर्वी कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर में मंगलवार 2 अप्रैल 2024 सुबह को दर्दनाक हादसा हुआ। स्थानीय खबरों के मुताबिक सम्राट होटल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मारी। टक्कर इतनी भयावह थी कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग अत्यंत गंभीर बताए जा रहे है। मौके पर भारी संख्या में लोगों पहुंच गए है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार लोग चित्रकूट दर्शन कर लौट रहे थे, तभी रास्ते में ये हादसा हो गया। ये सभी लोग कहां के रहने वाले थे और कहां जा रहे थे अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पाई हैं। पुलिस मृतकों और घायलों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है। डंपर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

टक्कर इतनी भयावह थी ऑटो के परखच्चे उड़ गए।घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई, आसपास के लोग भारी संख्या में घटना स्थल पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जिसके बाद तत्काल घायलों को पास के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Created On :   2 April 2024 4:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story