बिहार के बाद दिल्ली की बारी!: अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप, कहा- विधायकों को खरीदने की कोशिशों में जुटी है पार्टी

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप, कहा- विधायकों को खरीदने की कोशिशों में जुटी है पार्टी
  • बिहार के बाद दिल्ली में गिर सकती है सरकार!
  • सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर लगाया साजिश का आरोप
  • आप नेता ने कहा विधायकों को खरीदने में लगी है बीजेपी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बिहार में चल रहे सियासी हलचल के बीच राजधानी दिल्ली से भी कुछ ऐसी ही खबरें सामने आ रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर सरकार गिराने की साजिश करने का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि भाजपा ने पिछले कुछ दिनों से आम आदमी पार्टी के 7 विधायकों के संपर्क में है। इन विधायकों को भारतीय जनता पार्टी ने आप छोड़ने के लिए 25 करोड़ का ऑफर दिया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि भाजपा ने विधायकों को कुछ ही दिन में उन्हें गिरफ्तार कर सरकार गिराने की बात कही है।

सरकार गिराने की कोशिश में भाजपा

अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट में भाजपा पर सरकार गिराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। उन्होंने पोस्ट में लिखा है कि पिछले दिनों इन्होंने (भाजपा ने) हमारे दिल्ली के 7 MLAs को संपर्क कर कहा है - “कुछ दिन बाद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लेंगे। उसके बाद MLAs को तोड़ेंगे। 21 MLAs से बात हो गयी है। औरों से भी बात कर रहे हैं। उसके बाद दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार गिरा देंगे। आप भी आ जाओ। 25 करोड़ रुपये देंगे और बीजेपी की टिकट से चुनाव लड़वा देंगे।”

सरकार गिराने के लिए गिरफ्तारी की साजिश - केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल का कहना है कि शराब घोटाले में जांच करने के लिए नहीं बल्कि दिल्ली की सरकार गिराने के लिए भाजपा उनकी गिरफ्तारी करवाना चाहती है। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ने ऐसी कोशिशें पहले भी की हैं और पहले की तरह इस बार भी साजिशों में सफलता नहीं मिलेगी। सीएम केजरीवाल ने पोस्ट में लिखा, "पिछले नौ सालों में हमारी सरकार गिराने के लिए इन्होंने कई षड्यंत्र किए। लेकिन इन्हें कोई सफलता नहीं मिली। भगवान ने और जनता ने हमेशा हमारा साथ दिया। हमारे सभी MLA भी मजबूती से साथ हैं। इस बार भी ये लोग अपने नापाक इरादों में फेल होंगे। "

Created On :   27 Jan 2024 8:45 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story