ड्रैगन को जवाब: भारत ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के चीन के बेतुके प्रयासों को किया खारिज

भारत ने अरुणाचल प्रदेश में स्थानों का नाम बदलने के चीन के बेतुके प्रयासों को किया खारिज
  • चीन अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के फर्जी तरीके से नाम बदलने में लगा
  • अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा
  • चीन झूठा दावा करता है कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का दक्षिणी भाग है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत ने अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नाम बदलने की चीन की कोशिशों को सिरे से खारिज कर दिया। बुधवार को भारत ने खारिज करते हुए कहा कि इस तरह के ‘‘बेतुके’’ प्रयासों से यह निर्विवाद सच्चाई नहीं बदलेगी कि यह राज्य भारत का अभिन्न अंग था, है और रहेगा। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल इस मुद्दे पर मीडिया के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि चीन के इस रवैऐ से सच्चाई नहीं बदल जाएगी कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अंग है और रहेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक भारत ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के लिए चीन द्वारा उसके नामों की घोषणा किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए यह टिप्पणी की है। चीन दावा करता है कि अरुणाचल प्रदेश तिब्बत का दक्षिणी भाग है।

विदेश मंत्रालय ने जानकारी देते हुए कहा हमने देखा है कि चीन भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों के नामकरण के अपने फर्जी और बेतुके प्रयासों में लगा हुआ है। अपने सैद्धांतिक रुख को ध्यान में रखते हुए हम इस तरह के प्रयासों को साफ तौर पर खारिज करते हैं। जबरन नाम बदलने से इस निर्विवाद वास्तविकता को नहीं बदलेगा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग था, है और हमेशा रहेगा।

भारत ने अरुणाचल प्रदेश के स्थानों के नामकरण के चीनी दुस्साहस पर सख्त रुख अपनाया है। भारत ने चीन को फटकार लगाते हुए दो टूक शब्दों में कहा है कि उसे ऐसी हरकतों से बाज आना चाहिए। चीन की ऐसी करतूतों से सच्चाई बदलने वाली नहीं है।

Created On :   14 May 2025 10:24 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story