Chhattisgarh IED Blast: सुकमा में नक्सलियों का बड़ा IED हमला, ASP शहीद, कई अधिकारी बुरी तरह घायल

- छत्तसीगढ़ में बड़ा धमाका
- नक्सलियों के निशाने पर सुरक्षाबल
- IED धमाके में भारी नुकसान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। सुकमा में नक्सलियों ने सोमवार (9 जून) को बड़ा IED हमला किया। इस विस्फोट में जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश राव गिरीपुंजे शहीद हो गए। वहीं, कई अधिकारी बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है ताकि सब जल्द से जल्द स्वस्थ्य हो सकें। यह ब्लास्ट कोंटा-एर्राबोर के पास हुआ जब एएसपी टीम के साथ पेट्रोलिंग कर रहे थे। यह धमाका 10 जून को मओवादियों के भारत बंद के आह्वान से पहले हुआ।
#WATCH | Chhattisgarh | Visuals from the site in District Sukma, where a pressure IED blast near Dondra on Konta-Errabora road killed ASP Konta Division, District Sukma, Akash Rao Giripunje and injured several other officers and jawans. pic.twitter.com/DO5M9eL3nr
— ANI (@ANI) June 9, 2025
अस्पताल में भर्ती घायल
भीषण ब्लास्ट में घायल अधिकारियों को आनन-फानन में हॉस्पिटल में एड्मिट करवाया गया। गिरीपुंजे ने इलाज के दौरान दम दोड़ दिया।
उपमुख्यमंत्री ने जताया शोक
सुकमा में हुए नक्सली हमले पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सुकमा जिले के एक इलाके में आईईडी ब्लास्ट में एडिशनल एसपी आकाश राव शहीद हो गए। यह बहुत दुख की बात है। वह एक बहादुर जवान थे और उन्हें कई वीरता पुरस्कार दिए गए थे। यह हमारे लिए एक दुखद क्षण है। तलाशी और अभियान शुरू कर दिया गया है। ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। अगर बातचीत के जरिए ये सब रुक जाता तो ये बहुत पहले ही खत्म हो जाती। माओवादियों की ये बार-बार की कायराना हरकतें उनकी असली पहचान दिखाती हैं। अगर माओवादी बातचीत चाहते हैं तो सरकार बातचीत के लिए तैयार है।
Created On :   9 Jun 2025 12:33 PM IST