Bihar Crime News: कांग्रेस ने अस्पताल का वीडियो शेयर कर बिहार सरकार पर साधा निशाना, कहा- 'बिहार में अपराधी कितने..'

कांग्रेस ने अस्पताल का वीडियो शेयर कर बिहार सरकार पर साधा निशाना, कहा- बिहार में अपराधी कितने..
  • पारस अस्पताल में हुई घटना सीसीटीवी में कैद
  • कांग्रेस ने वीडियो किया अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर
  • वीडियो शेयर करके साधा बिहार सरकार पर निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पटना के पारस हॉस्पिटल में हुए हत्याकांड के बाद से सियासती हलचल देखने को मिल रही है। बता दें, चंदन मिश्रा के नाम के कैदी की तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद उसे पैरोल पर बाहर लाया गया था और पारस अस्पताल में एडमिट करवाया गया था। जिसको अस्पताल में घुसकर ही पांच लोगों ने गोली से छलनी कर दिया है। ये पूरी कार्रवाई अस्पताल के कैमरे में कैद हो गई है। जिसका वीडियो कांग्रेस ने शेयर करते हुए बिहार सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि, 'बिहार का 'गुNDA राज।'

सभी बदमाशों के चेहरे साफ

वीडियो में पांचों बदमाशों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं और पांचों के पास हथियार हैं। साथ ही पांच में से चार ने टोपी भी पहन रखी है। इस वजह से ही पुलिस का पकड़ना बहुत ही ज्यादा आसान हो पाएगा। वीडियो को देखकर साफ नजर आ रहा है कि, बदमाशों के चेहरे पर कोई भी खौफ नहीं है। साथ ही एक-एक करके हथियार निकालते हैं और कमरे में घुसकर गोली चलाने लगते हैं। उसके बाद सभी लोग भाग जाते हैं।

कांग्रेस ने बिहार सरकार पर साधा निशाना

कांग्रेस ने वीडियो शेयर करते हुए एनडीए सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने वीडियो शेयर किया और लिखा है कि, 'बिहार का गुNDA राज। पिछले 17 दिन में 46 मर्डर हुए हैं। अब राजधानी पटना के पारस हॉस्पिटल में बदमाश हथियार लेकर घुसे और गोलियां चलाकर मर्डर कर दिया। ये वीडियो देखिए और समझिए बिहार में अपराधी कितने बेखौफ हैं।'

Created On :   17 July 2025 4:56 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story