G20 Summit: जी20 के रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नहीं मिला राष्ट्रपति से निमंत्रण, ममता-नीतीश को डिनर का न्योता

जी20 के रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नहीं मिला राष्ट्रपति से निमंत्रण, ममता-नीतीश को डिनर का न्योता
  • खड़गे को न्योता नहीं
  • कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यालय ने की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के नेतृत्व में जी20 की बैठक 9 और 10 सितंबर को राजधानी में होने जा रही है। इस मीटिंग में भाग लेने के लिए जी20 में स्थित सभी देशों के राष्ट्रध्याक्ष भारत पहुंचने लगे हैं। विदेशी मेहमानों के लिए खास तौर पर व्यवस्था की गई है। 9 तारीख की बैठक के बाद रात को डिनर का आयोजन किया गया है। जिसमें विदेशी मेहमानों के अलावा देश के सियासी दलों के वरिष्ठ नेताओं को भी आमंत्रित किया गया है लेकिन ऐसी खबरें हैं कि, देश की सबसे प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को न्योता नहीं दिया गया है। जबकि डिनर में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुखिया एमके स्टालिन और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति की ओर से निमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा अन्य विपक्षी दलों को भी रात्रिभोज में शामिल होने के लिए न्योता दिया गया है।

नीतीश-ममता को न्योता

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, खड़गे को डिनर में जाने का न्योता नहीं मिला है। इसकी पुष्टि उनके कार्यालय की ओर से खुद की गई है। खड़गे राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं साथ ही देश की सबसे पुरानी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। शनिवार (9 सितंबर) को राष्ट्रपति की ओर से डिनर का आयोजन किया गया है। यह डिनर दिल्ली के प्रगति मैदान में जी20 सम्मेलन के लिए तैयार किए गए भारत मंडपम में होगा। जहां एक छोटा सा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। जी20 सम्मेलनको लेकर विशेष सचिव मुक्तेश परदेशी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ डिनर का भी आयोजन किया गया है ताकि विदेशी मेहमान भारत की सांस्कृतिक को पास से देख सके।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में दिखेगी भारत की विविधता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों की संख्या 400 हो सकती है। इस आयोजन में 78 कलाकर देश की संगीत विरासत मेहमानों के सामने प्रस्तुत करेंगे। कलाकार 34 हिंदुस्तानी, 18 कर्नाटकी और 14 लोक उपकरणों का उपयोग करेंगे। तीन घंटे की प्रस्तुति के लिए देशभर के कलाकार 31 अगस्त से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

6 साल की रक्षिता भी अपनी प्रस्तुति देने वाली हैं। विदेशी मेहमानों के सामने परफॉर्म करने वाली वह सबसे कम उम्र की कलाकार बताई जा रही हैं। वह वायलिन बजाएंगीं, जबकि 56 साल के धंगाली प्लेयर सोनू धावालू महासे सबसे ज्यादा उम्र के कलाकार हैं। इस पूरे समूह में 11 बच्चे, 13 महिलाएं और 6 दिव्यांग, 26 पुरुष और 22 प्रोफेशनल कलाकार शामिल हैं।

Created On :   8 Sep 2023 6:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story