Corona Virus Update In India: भारत में हजार के पार पहुंचे कोरोना केसेज, कोरोना का नया वेरिएंट आया सामने, जानें कितना है खतरनाक?

- कोरोना वायरस वापस से बढ़ रहा है देश में
- बढ़ते हुए कोरोना वायरस को लेकर बोले आईसीएमआर के महानिदेशक
- कोरोना के चलते कई लोगों की गई जानें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस फिर से फैलता हुआ नजर आ रहा है। देश में हजार से भी ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं। राजधानी के बारे में जानें तो, दिल्ली में फिलहाल 99 एक्टिव केस सामने आए हैं। वहीं, महाराष्ट्र, केरल के साथ अन्य राज्यों में भी कोरोना के एक्टिव केसेज देखने को मिल रहे हैं। इस पर ही भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने भी जरूरी जानकारी दी है। उनका कहना है कि, फिलहाल घबराने की जरूरत बिल्कुल नहीं है। भारत में कोविड 19 के बढ़ने का कारण नया वेरिएंट माना जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार NB. 1.8.1 और LF.7, JN.1 वेरिएंट इसकी वजह है।
आईसीएमआर का क्या है कहना?
आईसीएमआर के महानिदेशक का कहना है कि, अब तक जितने भी केस मिले हैं, वो ज्यादा सीवियर नहीं थे। उन्होंने बताया कि, भारत में कोविड 19 संक्रमण बढ़ रहा है। लेकिन चिंता की कोई भी बात नहीं है। क्योंकि वो बिल्कुल भी गंभीर नहीं थे। साथ ही उन्होंने बताया कि वो इस पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सरकार सभी मामलों की अच्छे से निगरानी कर रही है।
कितने लोगों की गई कोरोना से जान?
स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार कोरोना वायरस की वजह से महाराष्ट्र में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, केरल में भी कई लोगों की जान गई है। वहीं, कर्नाटक में भी एक व्यक्ति की जान गई है और राजस्थान में भी एक शख्स की जान गई है।
देश में कितने केस हुए दर्ज?
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से कोरोना पॉजिटिव केसेज के आंकड़ें जारी किए हैं। उनके मुताबिक, भारत में कोविड के 1009 मामले सामने आए हैं। केरल में 430 केस, महाराष्ट्र में 209 केस, दिल्ली में 104 केस दर्ज हुए हैं।
Created On :   27 May 2025 3:29 PM IST