Corona Virus Update: देशभर में लगातार बढ़ रही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या, अब तक 7400 एक्टिव केस, केरल में 82 वर्षीय की मौत

- कोरोना के मामलों में इजाफा
- केरल-राजस्थान में एक-एक की मौत
- सेहत का रखें खास ध्यान
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में कोरोना से ग्रसित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। फिलहाल देश में 7400 एक्टिव केस हैं। बीते 24 घंटों में 269 नए मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में सबसे ज्यादा 2055 केसेज हैं। दूसरे नंबर पर गुजरात का नाम है। राज्य में 1 हजार से भी ज्यादा मामले हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 600 से अधिक केस दर्ज किए गए हैं। आपको बता दें, शुक्रवार को कोरोना के चलते केरल की एम 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। दूसरी ओर राजस्थान में 70 वर्षीय बुजुर्ग ने जान गंवा दी।
कहां कितने एक्टिव केस?
आंकड़ों के मुताबिक, गुजरात में 2055, गुजरात में 1015, राजधानी दिल्ली में 714, पश्चिम बंगाल में 747, महाराष्ट्र में 629, कर्नाटक में 395 और उत्तर प्रदेश में 251 कोरोना के एक्टिव केस हैं। कोरोना वायरस से अब तक 87 लोगों की मौत हुई है। महाराष्ट्र में मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। राज्य में 25 मौतें हुई हैं।
राजस्थान-केरल में बुजुर्गों की मौत
आपको बता दें कि, केरल में एक 82 वर्षीय बुजुर्ग ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। इसके अलावा कोरोना वायरल के चलते राजस्थान में एक 70 वर्षीय महिला की भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ रहा था।
पीएम से मिलने के लिए क्या जरूरी?
देशभर में बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वास्थ्य सुरक्षा में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है। अगर कोई भी मंत्री पीएम से मिलना चाहे तो उसे पहले RT-PCR टेस्ट करवाना पड़ेगा। यह जानकारी सरकारी सूत्रों की ओर से दी गई है।
Created On :   14 Jun 2025 11:45 AM IST