राहत की खबर: बैंक हड़ताल को लेकर बदला फैसला, IBA-UFBU की बातचीत के बाद टली

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में 28 सितंबर से तमाम बैंककर्मी हड़ताल पर जाने वाले थे। लेकिन अब खबर मिली है कि बैंक कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल टल गई है। यह फैसला एक दिन पहले लिया गया। इस मामले में IBA और बैंक यूनियनों के संगठन UFBU की रविवार देर रात तक बैठक चली। इस दौरान कई पहलुओं पर चर्चा की गई और कुछ निर्णय भी लिए गए, जिसके बाद हड़ताल पर नहीं जाने का फैसला हुआ।
बैंक कर्मचारियों की यह हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक चलने वाली थी। इस वजह से आम नागरिकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता, क्योंकि बैंक से जुड़े तमाम काम प्रभावित होते। लेकिन अब इसके टल जाने से लोगों को राहत की सांस मिलेगी।
इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की बैठक रविवार रात करीब 9:30 बजे तक चली। इस दौरान बैंक यूनियनों की मांगों समेत अन्य जरूरी मुद्दों पर चर्चा की गई। दोनों पक्षों के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद कुछ फैसलों पर सहमति बन गई।
बैंक कर्मचारियों की मांग?
बैंक कर्मचारी के हड़ताल के जरिए बैंकिंग प्रणाली को हफ्ते में पांच दिन की जाने की मांग थी। यानी कर्मचारियों का वर्किंग डे 5 दिन का होना चाहिए। हालांकि, इस बैठक में किन मुद्दों पर बातचीत हुई है। इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई हैं।
Created On :   28 Sept 2026 12:27 AM IST










