Air Pollution: दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर हुई खराब, कई इलाकों में AQI 300 पार, जानें कल के मुकाबले कितना बढ़ा वायु प्रदूषण

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता फिर हुई खराब, कई इलाकों में AQI 300 पार, जानें कल के मुकाबले कितना बढ़ा वायु प्रदूषण
देश की राजधानी दिल्ली में कल के मुकाबले आज फिर वायु प्रदूषण बढ़ गया है। कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब हो गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में लोगों को वायु प्रदूषण से राहत मिली ही थी लेकिन अब एक बार फिर हवा की गुणवत्ता में गिरावट आ गई है। गुरुवार (12 दिसंबर) सुबह कई इलाकों में एक्यूआई 300 पार दर्ज किया गया है। आनंद विहार, गाजीपुर, इंडिया गेट और अक्षरधाम इलाके में कल जहां एक्यूआई 300 के नीचे दर्ज किया था वहीं, आज आंकड़ा 300 पार पहुंच गया है।

आज सुबह AIIMS के पास AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 226 दर्ज किया गया है, जिसे 'खराब' कैटेगरी में रखा गया है। यह जानकारी CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) की ओर से दी गई है।

इंडिया गेट के पास हवा की गुणवत्ता हुई खराब

CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के अनुसार, आज सुबह इंडिया गेट और कर्तव्य पथ के आस-पास एयर क्वालिटी इंडेक्स 309 है, जिसे 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है।

गाजीपुर इलाके में एक्यूआई 300 पार

CPCB (सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड) के अनुसार, गाजीपुर इलाके का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 302 है, जिसे 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है।

अक्षरधाम इलाके के क्या हाल?

अक्षरधाम इलाके में वायु प्रदूषण बुधवार के मुकाबले बढ़ गया है। आज सुबह यहां का AQI (एयर क्वालिटी इंडेक्स) 302 दर्ज किया गया, जिसे 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने यह जानकारी साझा की है।

आनंद विहार में बढ़ा वायु प्रदूषण

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने आनंद विहार इलाके के संबंध में भी जानकारी दी है। बोर्ड के मुताबिक यहां AQI 302 है, जिसे भी 'बहुत खराब' कैटेगरी में रखा गया है।

Created On :   11 Dec 2025 8:51 AM IST

Tags

Next Story