Building Collapsed In Seelampur: दिल्ली के सीलमपुर में अचानक गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे में दबे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

दिल्ली के सीलमपुर में अचानक गिरी 3 मंजिला इमारत, मलबे में दबे लोग, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो
  • दिल्ली में बड़ा हादसा
  • भरभराकर गिरी 4 मंजिला इमारत
  • मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। सीलमपुर में शनिवार (12 जुलाई) सुबह 7 बजे मजदूर कॉलोनी की एक तीन फ्लोर वाली बिल्डिंग अचानक गिर गई है। जब यह हादसा हुआ उस समय कई लोग इमारत मौजूद थे। इनमें से लगभग 10 से 12 लोगों के मलबे में दबे होने की जानकारी है। बताया जा रहा है कि अब तक 3 से 4 लोगों को मलबे से बाहर निकाल कर हॉस्पिटल भेजा गया है ताकि उनका जल्द से जल्द इलाज हो सके। अभी भी 5 से 6 लोग मलबे में फंसे हुए हैं।

बचाव अभियान जारी

सीलमपुर में एक ग्राउंड-प्लस-3 इमारत गिरने की जानकारी मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। साथ ही, स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू और सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं।

पहले भी हुआ था इसी तरह का हादसा

आपको बता दें कि, अप्रैल में इसी तरह का हादसा उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर में भी हुआ था। यहां 4 मंजिला बिल्डिंग के गिरने से कई लोग मलबे में दबे थे। इस हादसे में 4 लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी।

Created On :   12 July 2025 9:31 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story