मौसम अपडेट: दिल्ली में शीतलहर का अलर्ट जारी, यूपी-बिहार में गिर रही तापमान, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मौसम अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं, कहीं पर बारिश हो रही है तो कहीं पर शीतलहर का अलर्ट जारी है। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है और दक्षिण भारत में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों में ठंड बढ़ रही है और कुछ राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली के तापमान में गिरावट आ रही है और दक्षिण भारत में गरज और चमक के साथ बारिश के आसार हैं। इनके अलावा, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी देखने को मिल सकती है।
दिल्ली में शीतलहर की चेतावनी
दिल्ली के मौसम के बारे में जानें तो, यहां के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और लोगों में ठिठुरन बढ़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया है। मैदानी इलाकों में आने वाले दिनों में शीतलहर का दौर देखने को मिलेगा। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
यूपी में कैसा रहेगा मौसम?
यूपी में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले तीन चार दिनों तक दक्षिण भारत में ठंड बढ़ सकती है। साथ ही शीतलहर की भी चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा बढ़ रहा है।
यह भी पढ़े -दुनिया में बनने वाला हर पांच में एक आईफोन भारत में हो रहा मैन्युफैक्चर, घरेलू स्तर पर भी बढ़ी बिक्री
बिहार में चल रही सर्द हवाएं
बिहार में बीते कई दिनों से सर्द हवाएं चल रही हैं। लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है और प्रदेश के अधिकांस हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। लोगों में ठिठुरन भी बढ़ रही है।
Created On :   21 Nov 2025 12:43 PM IST












