मौसम अपडेट: देश के कई हिस्सों में भारी बारिश का दौर जारी, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, जानें देश के मौसम का हाल

- देश में बारिश का दौर जारी
- देश के अधिकांश राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट
- कुछ राज्यों में स्थिति कंट्रोल में रहने की है संभावना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग के मुताबिक, देश के मध्य भाग और उससे लगे हुए पूर्वी भागों और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं। साथ ही पूर्वी मध्य प्रदेश में ज्यादा से भी ज्यादा बारिश होने के आसार हैं। देश के राज्यों के मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है और रेड अलर्ट भी जारी किया है। पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के भी कई जिले शामिल हैं। उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राज्यों में बहुत ही ज्यादा बारिश होने की संभावना है, जिसके चलते इन जगहों पर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
बीते 24 घंटों का कैसा रहा मौसम?
पश्चिम बंगाल के मैदानी इलाके, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, केरल, आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र के अलावा कई अलग-अलग राज्यों में भारी बारिश हुई है।
कैसा रहने वाला है आज का मौसम?
आज देश में तेज बारिश और हवाओं का दौर जारी रहने वाला है। पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान के साथ ही हिमालयी क्षेत्र और मैदानी इलाकों की अलग-अलग जगहें शामिल हैं।
इनके अलावा, गुजरात, मराठवाड़ा, कच्छ, कोंकण और गोवा के इलाकों में भी भारी बारिश होगी। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में शामिल असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई स्थानों पर आने वाले एक हफ्ते के समय भारी बारिश रहने की संभावना है। साथ ही कई स्थानों पर बिजली भी गिरने का अलर्ट जारी किया गया है।
Created On :   9 July 2025 12:23 PM IST