Sanjay Raut News: शिक्षा मंत्री को लेकर संजय राउत का बड़ा बयान, देवेंद्र फडणवीस को बताया 'बेस्ट' एजुकेशन मिनिस्टर, प्रह्लाद जोशी पर भी साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद शिक्षा मंत्री की जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी ने संभाल ली है। इस पर ही शिवसेना यूबीटी के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि ऐसे व्यक्ति को लाया गया है, जिसका एजुकेशन फील्ड से कोई लेना देना नहीं है। वह कोयला मंत्री हैं, उन्हें कोयला मंत्री ही रहने दें। अब कोयला को आपने शिक्षा मंत्री बना दिया है। उनकी विचारधारा क्या है, रेपिस्ट का समर्थन करने वाले लोग अगर देश के एजुकेशन मिनिस्टर बनाए जाते हैं तो खोट हमारे प्रधानमंत्री की अक्ल में है। उन्होंने आगे कहा है कि एजुकेशन मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस को बनाना चाहिए।
यह भी पढ़े -नर्मदापुरम में तोड़ी पुलिस की बैरिकेटिंग, प्रशासन की समझाइश के बाद बुधनी में रात्रि विश्राम के लिए रुके
सबसे बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर फडणवीस हो सकते हैं- संजय राउत
संजय राउत ने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस बहुत पढ़े-लिखे नेता हैं। उनके मुताबिक, अगर उन्हें शिक्षा मंत्रालय दिया जाए तो वह यह जिम्मेदारी और ज्यादा अच्छे से निभा सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा है फडणवीस सबसे बेस्ट एजुकेशन मिनिस्टर बन सकते हैं। इससे पहले भी कहा था कि सीएम फडणवीस को शिक्षा मंत्री तो बनना ही होगा।
यह भी पढ़े -मोदी सरकार के इन मंत्रियों को भी देना पड़ा इस्तीफा, कोरोना के बाद 12 मंत्रियों से लिए थे इस्तीफे, नाराजगी के बाद इस मंत्री ने छोड़ा था पद
बीजेपी पर साधा निशाना
राउत ने आगे बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी सच नहीं बोलती है। अभी भई कुछ नेताओं के पुराने बयानों को लोग भूले नहीं हैं। राउत ने कहा कि छात्रों पर कार्रवाई बंद होनी चाहिए और सरकार ने पहले भी छात्रों को भरोसा दिलाया था। इस वजह से ही अब छात्रों के साथ किसी भी तरह की सख्ती नहीं होनी चाहिए।
Created On :   29 July 2026 3:18 PM IST











