तमिलनाडु के कृष्णागिरी में पटाखा बनाने वाले गोदाम में हुआ जोरदार धमाका, तीन महिलाएं समेत आठ लोगों की हुई मौत

तमिलनाडु के कृष्णागिरी में पटाखा बनाने वाले गोदाम में हुआ जोरदार धमाका, तीन महिलाएं समेत आठ लोगों की हुई मौत
  • आज सुबह करीब दस बजे हुई घटना
  • गोदाम के आस-पास भी पड़ा प्रभाव

डिजिटल डेस्क, कृष्णागिरी। तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में स्थित एक पटाखा बनाने वाले गोदाम में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में तीन महिलाएं समेत कुल आठ लोगों की मौत हो गई। साथ ही इस घटना में कई लोग घायल भी हुए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, गोदाम में हुआ यह धमाका आज सुबह करीब 10 बजे हुआ। यह विस्फोट इतना जोरदार था कि आस-पास के घर और दुकानें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। हालांकि, फायर ब्रिगेड और पुलिस के मौके पर पहुंचने से बहुत अधिक प्रभाव नहीं पड़ा।

पुलिस ने बताया कि यह गोदाम जिले के पझायापेट्टई में स्थित है। जिसमें आज सुबह 10 बजे जब दो महिला मजदूर पटाखा बनाने में उपयोग होने वाले बारूद को लेकर जा रही थी, तभी उसमें धमाका हो गया। इस दौरान गोदाम में करीब 15 मजदूर मौजूद थे। इस विस्फोट में ना सिर्फ गोदाम में मौजूद मजदूर घायल हुए बल्कि आस-पास से गुजर रहे कई लोग भी घायल हो गए। साथ ही गोदाम से लगा एक होटल और तीन घर भी इसकी चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गए।

इस भयानक दुर्घटना के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने मारे गए लोगों के परिजनों को 3-3 लाख, गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को 1-1 लाख और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। जबकि प्रधानमंत्री की ओर से भी मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपये देने का एलान किया है।

Created On :   29 July 2023 1:28 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story