रामलला प्राण प्रतिष्ठा: क्रिकेटर से लेकर गायक-संगीतकार, अभिनेता,राजनेता और साधु संत अयोध्या में पहुंचे

क्रिकेटर से लेकर गायक-संगीतकार, अभिनेता,राजनेता और साधु संत अयोध्या में पहुंचे
  • भारत के इतिहास की सबसे बड़ी घटना
  • प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले पहुंचे अयोध्या
  • पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद अयोध्या पहुंचे

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। खिलाड़ियों से लेकर संगीतकार,अभिनेता और राजनेता राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पहुंच रहे है। दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले आज लखनऊ पहुंचे यहां से वो अयोध्या में जाएंगे। अभिनेता रजनीकांत श्री राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में भाग लेने के लिए लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे। गायक-संगीतकार शंकर महादेवन भी अयोध्या पहुंच गए है। वहां उन्होंने कहा भारत के इतिहास की यह सबसे बड़ी घटना है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले लखनऊ पहुंची।

गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा, "सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही है। भारत के इतिहास की यह सबसे बड़ी घटना है और इसका हिस्सा बनकर हम बहुत धन्य और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

शेफ संजीव कपूर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या पहुंचने पर कहा, "...बहुत उत्सुक्ता है, हर्षोल्लास है। मुझे निमंत्रण मिला इसके लिए मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद अयोध्या पहुंचे।

विपक्ष के नेताओं द्वारा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण को अस्वीकार करने पर कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "यह दुर्भाग्य का विषय है।राम के निमंत्रण को तो कोई ईसाई, पादरी, मुसलमान भी नहीं ठुकरा सकता,राम भारत की आत्मा हैं...राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारतीय संस्कृति और सभ्यता का अपमान करना है, राम के निमंत्रण को ठुकराने का मतलब भारत की अस्मिता को चुनौती देना है। राम के बिना ना भारत की कल्पना की जा सकता है, ना भारत के लोकतंत्र की। मैं सभी विपक्षी दलों से निवेदन करना चाहता हूं कि आप भाजपा से लड़ो राम से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो सनातन से मत लड़ो, भाजपा से लड़ो भारत से मत लड़ो।

अभिनेत्री शेफाली शाह ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा, "मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे भारतीय होने पर बहुत गर्व है। पूरा देश इस पल का जश्न मना रहा है।

Created On :   21 Jan 2024 10:55 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story