एक गेमिंग ऐप तक ही सीमित नहीं है धर्मांतरण का खेल, जांच में नए ऐप का हुआ खुलासा

एक गेमिंग ऐप तक ही सीमित नहीं है धर्मांतरण का खेल, जांच में नए ऐप का हुआ खुलासा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया भी कितनी अजीब है। यहां कब,कौन, किस चीज का शिकार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से सामने आया है, जहां एक गेमिंग ऐप के जरिये धर्मांतरण का नापाक खेल खेला जा रहा था। लेकिन जैसे-जैसे पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है वैसे-वैसे ही इससे जुड़े खुलासे सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। अभी तक की जांच से मिली जानकारी के अनुसार, यह जाल सिर्फ एक गेमिंग ऐप तक ही सीमित नहीं है। इसमें कई और ऐप्स शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान धर्मांतरण मामले के मुख्य आरोपी शाहनवाज उप्फ बद्दो का एक नया गेमिंग ऐप सामने आया है. बताया जा रहा है कि इस ऐप के माध्यम से वह नाबालिगों को खेलने के लिए उकसाता था। इस घटना के उजागर होने के बाद पुलिस मामले की गहराई से जांच करने में जुट गई है।

सूत्रों के अनुसार, इस एप का नाम Valorant गेमिंग ऐप है, जो पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय ऑनलाइन मल्टीप्लेयर गेमों में से एक है। ये भी epic स्टोर से लिया जा सकता है. इस ऐप की सारी जानकारी बद्दो ने नाबालिगों को कम्युनिटी के जरिए जोड़कर प्रदान कराई थी।

गेमिंग एप से खेला धर्मांतरण का खेल

धर्मातरण के इस मामले में परत दर परत कई मामले खुल कर सामने आ रहे हैं। इसमें पीड़ित सिर्फ फोर्टनाइट से ही गेम नहीं खेलते थे इसके अलावा ये किशोर "वेलोरेंट नाम के एक मल्टी प्लेयर गेम को भी खेलते थे। इसके लिए बद्दों ऐसे बच्चों को ही सेलेक्ट करता था जो ऑनलाइन गेम खेलने और उनसे बातचीत के जरिए काफी समय बिताते थे।

गेम का सर्वर दुबई में होने का अंदेशा

बद्दो जिस गेमिंग ऐप fort nite के जरिए बच्चों को अपने झांसे में लाता था। उसका सर्वर दुबई में होने की आशंका जताई जा रही है। सूत्रों बताते हैं कि दुबई के कनेक्शन के सर्वर अलग-अलग होते हैं। इस सर्वर के जरिए मिडिल ईस्ट के देशों के कई लड़के के जुड़े होने की संभावना है। पुलिस जब जांच में जुटी तो फोर्टनाइट का सर्वर दुबई से कनेक्टेड पाया गया है।

पुलिस धर्मांतरण मामले की कर रही जांच

पुलिस ऐप से संबंधित सभी बिंदुओं की जांच में जुट गई है। वह इसके पुराने रिकॉर्ड को खंगाल रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि पकड़े गए आरोपी बद्दों ने इस ऐप से कितने मासूमों को अपना शिकार बनाया है और किन-किन देशों में धर्मांतरण को लेकर कोशिश की गई है।

Created On :   9 Jun 2023 11:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story