गणेश चतुर्थी 2025: गणेश चतुर्थी में हर तरफ मची धूम, नाचते-गाते गणपति जी का हुआ स्वागत, यहां देखें वीडियो

  • गणेश चतुर्थी की धूम पूरे देश में देखने को मिली
  • लोगों ने पूरे धूमधाम से गणपति जी का किया स्वागत
  • लोगों ने शेयर किए अपने भाव
डिजिटल डेस्क, भोपाल। गणेश उत्सव के दूसरे दिन भी लोगों का उत्साह बना हुआ है। गणपति बप्पा मोरया की गूंज चारों तरफ सुनने को मिल रही है। गणेश चतुर्थी में देशभर में खूब धूम देखने को मिली है। हर जगह गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया गया है। गणपति बप्पा के आने से सभी लोग खुशी से झूम रहे हैं। सभी ने नाच-गाने के साथ उनका स्वागत किया है। बप्पा को स्थापित करने के लिए शानदार सजावट की गई है। बप्पा के स्थान को सजाया गया है साथ ही खूबसूरत रंगोलियां भी बनाई गई हैं। घरों के अलावा जगह-जगह बप्पा के विशाल पांडाल देखने को मिले हैं। रोडों पर भी शानदार लाइटिंग्स लगाई गई हैं।
कुछ बच्चे घर से बाहर रहते हैं तो उनको अपने घर की कमी महसूस ना हो इसलिए हॉस्टल्स में भी पूरे विधि-विधान के साथ बप्पा का आगमन हुआ है। इन सबके अलावा गणपति जी को मोदक बहुत प्रिय हैं ये तो सब जानते हैं तो उनके मन के भोग का भी खास ख्याल रखते हुए लोगों ने फलों के साथ-साथ मोदक और अन्य तरह की मिठाइयों का भी भोग लगाया है। लोगों ने पूरी लगन और श्रद्धा के साथ गणपति जी का स्वागत किया है और अच्छे से पूजा-पाठ की है। बप्पा हमारे साथ अब 10 दिन रहने वाले हैं, तो हमने कुछ लोगों से बात की है कि बप्पा के आगमन से उन्हें कैसा महसूस हो रहा है।

Created On :   28 Aug 2025 4:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story