राधिका यादव हत्या मामला: कोर्ट ने दीपक यादव को पुलिस हिरासत भेजा, हत्यारे पिता के चेहरे पर दूर-दूर तक नहीं दिखी शिकंज, देखे वीडियो

- देश में राधिका यादव हत्या मामले पर बवाल
- पुलिस ने दीपक यादव को पुलिस हिरासत में भेजा
- हत्यारे पिता के चेहरे पर नहीं दिखी शिकंज
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में फेमस टेनिसर प्लेयर राधिका यादव की उसी के पिता ने हत्या कर दी थी। इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई दंग रह गया। वहीं, पुलिस के सामने राधिका के पिता दीपक यादव ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने दीपक यादव को कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कोर्ट ने दीपक यादव को एक दिन की पुलिस हिरास में भेज दिया है।
कोर्ट ने दीपक यादव को पुलिस हिरासत में भेजा
वहीं, दूसरी ओर सोशल मीडिया पर राधिका यादव की हत्या करने वाले पिता दीपक का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपक यादव के चेहरे पर कोई शिक न नजर नहीं आ रही है। पुलिस दीपक को भीड़भाड़ के बीच धक्का देते हुए कार तक ले जा रही है। इस दौरान मीडिया दीपक यादव से सवाल पूछने की कोशिश कर रही है। लेकिन, वह किसी भी सवाल का जवाब नहीं देते।
बता दें, यह घटना बीते गुरुवार की बताई जा रही है। गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित सुशांत फेज-2 में राधिका यादव अपने घर में मौजूद थी। सुबह के समय राधिका किचन में अपने पिता के लिए खाना बना रही थी। तब दीपक यादव ने राधिका की पीठ पर तीन गोली मार दी थी।
राधिका की हत्या करन के पीछे दीपक यादव ने कई अलग-अलग कारण बताएं। उसने कहा कि वह राधिका के टेनिस अकादमी खोलने से नाराज था क्योंकि लोग उसे बेटी की कमाई पर खाने का ताना देते थे। इसके अलावा पुलिस से पूछताछ में उसने यह बताया कि राधिका का एक म्यूजिक वीडियो उसे पसंद नहीं था, जिसे उसने बार-बार हटाने की बात कही थी लेकिन राधिका मानी नहीं।
गोली से मारकी की राधिका यादव की हत्या
गुरुग्राम पुलिस के पीआरओ संदीप कुमार ने जानकारी दी कि थाना सेक्टर 56 में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी कि एक लड़की है, जिसको तीन गोलियां लगी हैं और वह अस्पताल में है। पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची तो 25 वर्षीय राधिका यादव को गोली लगने की बात पता चली। पुलिस की टीम उसके घर पहुंची तो खुलासा हुआ कि उसके पिता ने ही उसे गोलियां मारी हैं।
पीड़ित लड़की के परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी दीपक यादव के भाई ने बताया कि वह घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं और राधिका का परिवार फर्स्ट फ्लोर पर रहता है। सुबह 10.30 बजे उन्हें गोली की आवाज आई, जिसपर वे तुरंत ऊपर पहुंचे। घर में जाकर देखा कि राधिका किचन में मृत अवस्था में पड़ी थी।
Created On :   11 July 2025 4:43 PM IST