Modi Government: देशभर के राजभवन के बदले नाम, अब कहलाएंगे लोकभवन, मोदी सरकार जनता को दे रही यह संदेश

देशभर के राजभवन के बदले नाम, अब कहलाएंगे लोकभवन, मोदी सरकार जनता को दे रही यह संदेश
देशभर के सभी राज्यों में राजभवन के नाम बदल दिए गए हैं। अब वे सभी लोकभवन के नाम से जाने जाएंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र में मोदी सरकार को 11 साल से ज्यादा का समय हो गया है। इस एक दशक में नाम परिवर्तन के कई अदाहरण सामने आए हैं। इसी क्रम में देशभर के सभी राज्यों में राजभवन के नाम बदल दिए गए हैं। अब वे सभी लोकभवन के नाम से जाने जाएंगे। केंद्रीय गृहमंत्रालय के निर्देश के बाद अब आधिकारिक रूप से उन्हें लोकभवन कहा जाएगा। इसके पहले दिल्ली में राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ कर दिया है। वहीं प्रधानमंत्री आवास अब लोक कल्याण मार्ग कहलाता है।

मोदी सरकार दे रही ये संदेश

मोदी सरकार की तरह से नाम बदलने वाले मामले में स्पष्ट संदेश देता है कि सत्ता पद लाभ उठाने के लिए नहीं है, बल्कि जिम्मेदारी का काम है। ये नाम बदलना केवल दिखावे के लिए नहीं है, बल्कि संदेश देना चाहती है कि सोच में बड़ा बदलाव है। वह जनता की सेवा करने वाली है, न कि केवल सत्ता चलाने का काम किया जा रहा है।

लोकभवन इस बात को है दर्शाता

अब राजभवन को लोकभवन बुलाने को यह दर्शाता है कि शासन की हर ईट-पत्थर में "कर्तव्य" और "जनसेवा" का भाव जोड़ने का काम किया किया है। इन बदलाव को लोगों प्रतीकात्मक लग सकता है, लेकिन असलियत मे यह लोकतंत्र की दिशा परिवर्तन करने वाली सोच को दर्शाता है। हर एक ऑफिस, बिल्डिंग और नाम इस बात का सबूत देता है कि सरकार का काम है। जनता की सेवा करना।

Created On :   2 Dec 2025 12:53 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story